मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत बच्ची से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को 20 वर्ष कारावास

खतौली/ मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति द्वारा 27 अप्रैल 24 को पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया था कि नाबालिक बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म कर लिया। पुलिस ने पास्को एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले में न्यायालय ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महकार निवासी बुआड़ा कला को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है।

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि 5 वर्षीय से बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी महकार को 28 अप्रैल 2024 को ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। थाना खतौली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण करते हुए गुणवत्तापूर्वक विवेचना संपादित की तथा आरोपी महकार के विरूद्ध 18 मई 2024 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। महिला व बच्चियों के प्रति अपराध करने वालों को सजा दिलाने के लिए मिशन शक्ति 5.0 व आपरेशन कन्विक्शन के अन्तर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियोग उक्त अभियान के अन्तर्गत चिन्हित था। नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध में एस एस पी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक अपराध(नोडल अधिकारी मिशन शक्ति एवं ऑपरेशन कन्विक्शन) इन्दु सिद्वार्थ के निकट पर्यवेक्षण में, सी ओ रामआशीष यादव के नेतृत्व में थाना खतौली स्तर से प्रभावी पैरवी की गई व समस्त गवाहों को समय से न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया गया। एडीजीसी विक्रान्त राठी व दीपक गौतम एवं कोर्ट पेरोकार तथा मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार व गीता द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। अभियोजन व पुलिस की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप आज 8.10.2025 को न्यायाधीश अलका भारती माननीय न्यायालय विशेष पॉक्सो कोर्ट मुजफ्फरनगर द्वारा आरोपी महकार को 20 वर्ष के कठोर कारावास तथा 15,000/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार पर एसएसपी का कड़ा प्रहार, सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार सस्पेंड

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »