जमीन बेचने के नाम पर जालसाजी, दो सौदों में लाखों की ठगी

एक ही भूमि कई लोगों को बेचने और फर्जी प्लाट दिखाकर रकम हड़पने के आरोप, पीड़ितों की शिकायत पर एसएसपी ने दर्ज कराए मुकदमे

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा दो मामलों में पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि एक ही भूमि और प्लाट को कई लोगों को बेचकर लाखों रुपये हड़प लिए गए। कहीं कृषि भूमि का बैनामा पहले से कई लोगों के नाम पाया गया, तो कहीं 400 वर्गगज प्लाट दिखाकर करोड़ों के सपने बेच दिए गए। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें टालमटोल, धमकी और अपमान का सामना करना पड़ा। दोनों मामलों में अब पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।

मुजफ्फरनगर में जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने आए हैं, जिनमें आरोपियों पर एक ही संपत्ति को कई लोगों को बेचकर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पहला मामला थाना चरथावल क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर का है, जहां सरोज पत्नी राजवीर सिंह ने शिकायत दी कि उन्होंने 9 फरवरी 2026 को ग्राम रोनी हरजीपुर स्थित कृषि भूमि खसरा संख्या 34 का बैनामा वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम टांडा से कराया था। बाद में जानकारी मिली कि यही भूमि पहले ही पंकज, वचन सिंह निवासी ख्वावड़ी तथा जितेंद्र निवासी लाखन, तहसील धौलाना, जिला हापुड़ को बेची जा चुकी थी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः छह दिन शेष-50 प्रतिशत काम अभी बाकी

पीड़िता का आरोप है कि आदेश और मनोज नामक दो प्रॉपर्टी दलालों ने बार-बार घर आकर उन्हें और उनके परिवार को गुमराह किया तथा वीरेंद्र सिंह, उसकी पत्नी निर्मला, पुत्र सचिन, अनुज, अंजलि और शालू के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक 13 लाख 87 हजार 204 रुपये ठग लिए। आरोप है कि रकम वापस न करनी पड़े, इसके लिए आरोपी ने अपना मकान भी दानपत्र के माध्यम से बेटी कविता के नाम कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों पर सुनियोजित धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  लखटकिया डकैत नईम एनकाउंटर में ढेर, एसएचओ को भी लगी गोली, हैड कांस्टेबल घायल

दूसरा मामला थाना छपार क्षेत्र के गांव बरला निवासी सत्यप्रकाश सिंह का है। उन्होंने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उनके परिचित सईदुज्जमा ने उनकी मुलाकात सलीम अहमद निवासी कुल्हेड़ी, थाना चरथावल से कराई थी। सलीम ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए शाहपुर में 400 वर्गगज का प्लाट अपना बताकर बेचने की बात कही। बताया गया कि 10 हजार रुपये प्रति वर्गगज के हिसाब से सौदा तय हुआ और तहसील सदर में 3 लाख रुपये बतौर बयाना दिए गए। इसके बाद सत्यप्रकाश ने अपने और पत्नी के खाते से 10 लाख, 11 लाख रुपये तथा मोहर्रम त्यागी के खाते से 4 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कराए। कुल मिलाकर करीब 28 लाख रुपये आरोपी को दे दिए गए। जब बैनामा कराने की बात आई तो आरोपी टालमटोल करने लगा। शक होने पर तहसील में जांच कराई गई, जिसमें पता चला कि शाहपुर में सलीम के नाम कोई 400 वर्गगज का प्लाट दर्ज ही नहीं है, बल्कि संबंधित संपत्ति किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है।

इसे भी पढ़ें:  बिजोपुरा में चुनावी रंजिश में हिंसा, महिला प्रधान के बेटे व पौत्र सहित नौ नामजद

पीड़ित का आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी लगातार बहाने बनाता रहा। अगस्त 2024 में 2 लाख रुपये लौटाए गए, जबकि 26 लाख रुपये के चेक दिए गए जो बाउंस हो गए। बाद में अम्बा विहार स्थित दूसरे प्लाट का बैनामा कराने का वादा भी किया गया, लेकिन उससे भी मुकर गया। दबाव बढ़ने पर साढ़े चार लाख रुपये लौटाए गए, लेकिन बाकी रकम नहीं दी गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि शेष रकम मांगने पर आरोपी सलीम ने अपने भाई कासिफ, शमीम और नत्थू के साथ मिलकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी और कई जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात गजेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा,

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः छह दिन शेष-50 प्रतिशत काम अभी बाकीयह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा जानसठ में शबाना के क्लीनिक

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जो पूर्व में एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूल वाहन बनाकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन को तत्काल निरु( करते हुए भारी जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुरूवार को जनपद में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों

Read More »

गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा खरीदी गई हजारों सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिलीं। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां गंग नहर पटरी के किनारे कूड़े में

Read More »

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »