मुजफ्फरनगर स्मार्ट सिटीः विकास की समीक्षा में मंत्री कपिल देव सख्त

विकास भवन में हुई उच्च स्तरीय बैठक, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप और डीएम उमेश मिश्रा के साथ मिलकर खींचा खाका

मुजफ्फरनगर। शहर में स्मार्ट सिटी के रूप में चल रहे विकास कार्यों को गति देने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के समग्र विकास, आधारभूत ढांचे और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।

उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर सहित लोक निर्माण विभाग, विकास प्राधिकरण और नगर पालिका के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और चल रहे कार्यों की स्थिति पर जानकारी ली गई। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि शहर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  अफसरों-उद्यमियों को साथ लेकर गांवों में पहुंचे मंत्री कपिल देव

बैठक में जल निकासी व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि शहर के कई क्षेत्रों में बिना बारिश के भी जलभराव की समस्या बनी रहती है, जो गंभीर स्थिति को दर्शाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी प्रणाली को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए और इसका स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान मंत्री ने विभिन्न स्थानों पर चल रहे अधूरे विकास कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जवाब तलब किया और स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्यों में देरी और गुणवत्ता में कमी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  आ गया इतरवार, एम.जी. पब्लिक स्कूल में मिलेगा उपचार

बैठक में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और नागरिक सुविधाओं में वास्तविक सुधार सुनिश्चित करें। मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार लाना है। बैठक के अंत में यह स्पष्ट किया गया कि मुजफ्फरनगर को स्मार्ट और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी योजनाओं की नियमित निगरानी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का समापन

Also Read This

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सुमित बजरंगी के घर पुलिस दबिश से भड़के समर्थक, शिवचौक पर हंगामा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  झोटा-बुग्गी रेस पर जुआ खेलते युवकों पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »