मंत्री अनिल कुमार ने रेल यात्रा से दिया ऊर्जा संरक्षण और राष्ट्रहित का संदेश

पीएम मोदी की पहल से प्रेरित होकर सार्वजनिक परिवहन से यात्रा कर जनता से की अपील

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने रविवार शाम मुजफ्फरनगर से लखनऊ की यात्रा के लिए भारतीय रेल सेवा को चुना। उन्होंने इसे राष्ट्र प्रथम और आत्मनिर्भर भारत की भावना से जुड़ा जनसंदेश बताते हुए सार्वजनिक परिवहन को अपनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर सामाजिक संगठनों की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा रेल यात्रियों के बीच पहुंचकर संवाद भी किया।

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम उस समय विशेष माहौल देखने को मिला जब उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार समर्थकों के साथ स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद भगत सिंह सेवा दल द्वारा संचालित निःशुल्क जल सेवा शिविर का निरीक्षण किया और संगठन की सेवा भावना की सराहना की। मंत्री अनिल कुमार ने शिविर में पहुंचकर स्वयं यात्रियों को पानी वितरित किया तथा सेवा कार्यों में सहभागिता निभाई। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कचहरी में नहीं खुलेंगे अधिवक्ताओं के चैम्बर

लखनऊ रवाना होने से पूर्व उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र प्रथम के प्रेरणादायी आह्वान को आत्मसात करते हुए उन्होंने मुजफ्फरनगर से लखनऊ तक की यात्रा सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि रेल यात्रा के दौरान सहयात्रियों के साथ संवाद कर उनके विचारों और अनुभवों को जानने का अवसर मिलता है, जो जनप्रतिनिधियों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को भी जनआंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है। सार्वजनिक परिवहन के प्रति बढ़ता विश्वास न केवल ईंधन की बचत करता है, बल्कि देश को आर्थिक सुदृढ़ता और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में आगे बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होता है।

इसे भी पढ़ें:  शराबी पति की मारपीट से तंग महिला ने पुलिस कार्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयास

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र प्रथम के संकल्प से प्रेरित होकर उन्होंने नौचंदी एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को अपनाना केवल यात्रा का माध्यम नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक होने का प्रतीक भी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक छोटे-छोटे स्तर पर संसाधनों के संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को अपनाए, तो यह देश की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता में बड़ा योगदान सिद्ध हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-चुनाव प्रेक्षक से मिले सांसद हरेन्द्र मलिक, कहा-धमका रहे भाजपा के लोग

वहीं सोमवार सुबह लखनऊ स्थित 5-कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कैबिनेट बैठक में भी मंत्री अनिल कुमार ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने बताया कि बैठक में प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनका लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »