MUZAFFARNAGAR-ग्रांड प्लाजा मॉल पालिका का सबसे बड़ा बकायादार!

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की ओर से लगातार अपनी आय बढ़ाने के लिए कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अब अपने प्रभाव और रसूखों के कारण पालिका का टैक्स चुकाने में ना नुकुर करने वालों पर पालिका प्रशासन ने नजर टेढ़ी कर ली है। पालिका के टैक्स विभाग की ओर से 50 हजार रुपये से ज्यादा के बकायादारों को चिन्हित करते हुए उनकी सूची बना ली है। इनमें हॉस्पिटल, मॉल, व्यवसायिक और आवासीय भवन शामिल हैं। अब इन बकायादारों को डिमांड नोटिस भेजने की तैयारी है। इनमें पालिका की सूची में सबसे बड़ा बकायादार जिले के एक बड़े घराने के व्यवसायिक भवन ग्रांड प्लाजा मॉल को बताया गया है। इस मॉल पर पालिका के टैक्स के रूप में करीब 15 लाख रुपये बकाया चल रहे हैं, इसके साथ ही दस बड़े बकायादारों पर ही 28 लाख रुपये से ज्यादा का टैक्स बकाया है, जो कई साल से पालिका का टैक्स ही नहीं चुका पा रहे थे। अब उनसे राजस्व वसूली के लिए पालिका ने सख्त कदम उठाने का मन बना लिया है। टैक्स न चुकाने पर इन बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  भोपा में गंगनहर में कूदने वाला प्रेमी युगल बहुपुरा गांव का है।

नगरपालिका परिषद् की आय बढ़ाने के लिए कई बड़े फैसले लिये जा रहे हैं, इनमें व्यवसायिक लाइसेंस के दायरे को बढ़ाया गया है, तो वहीं सीमा विस्तार में मिले नये क्षेत्र में भी टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। इसी कड़ी में अब पालिका के बड़े बकायादारों की भी खबर लेने की तैयारी कर ली गई है। पालिका के टैक्स विभाग में 50 हजार या इससे अधिक का टैक्स नहीं चुकाने वाले करदाताओं की सूची तैयार कर ली गयी है। इनमें खालापार, गांधी कालोनी, द्वारकापुरी, केवलपुरी के लोग शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार भोपा रोड द्वारकापुरी स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल का संचालन करने वाले एएसजे डवलपर्स नगर पालिका परिषद् के करदाताओं में सबसे बड़ा बकायादार बना नजर आया है। एएसजे डवलपर्स पर पालिका के हाउस और वाटर टैक्स के रूप में 14 लाख 89 हजार 628 रुपये बकाया हैं। एएसजे डवलपर्स के तहत जिले के बड़े औद्योगिक परिवार और लैंडलॉर्ड आलोक स्वरूप व अनिल स्वरूप द्वारा ग्रांड प्लाजा मॉल चलाया जा रहा है। इनके साथ ही बकायादारों की सूची में उनकी माता सुरेन्द्रा रानी पत्नी स्व. विनोद सिंह, आलोक स्वरूप व अनिल स्वरूप पुत्रगण विनोद सिंह निवासी 246 द्वारकापुरी पर भी टैक्स के रूप में 53610 बकाया है।

इसे भी पढ़ें:  संस्कार और अनुशासन सफलता की सीढ़ीः विकल्प जैन

इनके अलावा नसीम पुत्र मकसूद अहमद निवासी खालापार पर 4.66 लाख, शकुन्तला देवी पत्नी सुखवीर सिंह निवासी खालापार पर 2 लाख 63 हजार 214, गांधी कालोनी निवासी इन्द्रा रानी पत्नी सुभाष चन्द आदि पर 01 लाख 87 हजार, द्वारकापुरी स्थित ग्रेवाल जनरल हॉस्पिटल प्रा.लि. पर 01 लाख 72 हजार 868, हनीफ पुत्र बुन्दू निवासी दक्षिणी खालापार पर 68746, केवलपुरी निवासी रईसा पत्नी शौकत 63712, पदम सिंह पुत्र करता राम आदि निवासी खालापार पर 71416 रुपये टैक्स के रूप में बकाया हैं। इनके साथ ही अन्य बकायादारों को सूचीबद्ध करते हुए उनके खिलाफ रिकवरी की कार्यवाही करने के लिए कदम बढ़ाया गया है। इन दस बकायादारों से नगरपालिका परिषद् को हाउस और वाटर टैक्स के रूप में 28 लाख 87 हजार 52 रुपये की वसूली करनी है। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि पालिका के टैक्स को नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों की सूची बनाई गई है। 50 हजार से ज्यादा बकाया वाले करदाताओं को सूचीबद्ध किया गया है। आगामी एक दो दिनों में इनको टैक्स विभाग की ओर से बकाया वसूली के लिए डिमांड नोटिस जारी किये जा रहे हैं। इसमें इनको टैक्स नहीं चुकाने का कारण सहित जवाब देने और बकाया टैक्स की राशि का भुगतान करने के लिए 15 दिन का समय दिया जायेगा। इस अवधि में यदि कोई बकायादार करदाता नोटिस का जवाब नहीं देता और न ही बकाया राशि को जमा कराता है तो उसके खिलाफ पालिका प्रशासन द्वारा कुर्की की कार्यवाही की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  टिकैत जयंती से मुंह मोड़ने वालों पर भाकियू का शिकंजा

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  भोपा में गंगनहर में कूदने वाला प्रेमी युगल बहुपुरा गांव का है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद: मुरादनगर थाने के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, थाने में शिकायत करने आया था पीड़ित परिवार बड़ी संख्या में पहुंचे

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »