गुंडों की कोई जाति नहीं, अपराधी को माफी नहींः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि गंडे और बदमाशों की कोई जाति या धर्म नहीं होती है। वो समाज के लिए अपराधी हैं और अपराध की सजा होती है, जो हमारी सरकार में पुलिस इन गुंडों को देनेे का काम कर रही है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा और अपराध उन्मूलन के लिए हमारी सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है, न की जाति और धर्म के आधार पर, गोली का खेल खेलकर समाज में आतंक बरपाने वालों के खिलाफ भी पुलिस गोली का ही खेल खेलकर समाज को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करा रही है।

इसे भी पढ़ें:  जीवन में अच्छा और बुरा हमारे कर्मों का फलः नयन सागर

सोमवार को शहर के मखियाली स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों द्वारा उठाये गये सवाल के बाद सुल्तानपुर डकैती में शामिल बदमाश अरुण प्रताप सिंह का पुलिस द्वारा एनकाउंटर करने के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जो गुंडा है वह गुंडा ही है, यहां पर किसी भी गुंडे या बदमाश के लिए उसकी जाति का विषय ही नहीं है, कार्यवाही जाति के आधार पर नहीं होती जो अपराधी है उस पर कार्यवाही हर हाल में होगी चाहे वो किसी भी जाति या धर्म से ताल्लुक रखता हो। हमारी सरकार अपराध के खात्मे के लिए जीरो टोलरेस पर रहकर काम कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के साथ केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी की जनसभा के मंच पर तीखी बहस का वीडियो वायरल होने के सवाल पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उन दोनों के बीच कोई बहस या विवाद हुआ ही नहीं, इसलिए कोई नाइत्तफाकी नहीं है, आपस में भरपूर प्यार है। मंत्री ने कहा कि जनसभा के दौरान पंडाल में उपस्थित कुछ लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे थे। उसको लेकर ही वो अनिल कुमार से बातचीत कर रहे थे और उनके लिए व्यवस्था बनाने का काम किया गया। वीडियो में उन दोनों के बीच हुई बातचीत की आवाज स्पष्ट नहीं आ पा रही थी, इसलिए कुछ लोगों को बहस होने की गलतफहमी हो गई।

इसे भी पढ़ें:  पर्दाफाश-शहर में बनाया जा रहा था नकली यूरिया

इससे पूर्व मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मखियाली पीएचसी पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की निःशुल्क जांच और उपचार की व्यवस्था की गयी थी। यहां पर प्रातः 10 बजे मंत्री ने शिविर का शुभारंभ किया और शिविर में आये लोगों का हाल चाल भी जाना। शिविर में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं की 63 प्रकार की जांच की व्यवस्था की गई और उनको उपचार सुविधा भी मिली। प्रमुख रूप से शुगर, हीमोग्लोबिन, टीएलसी, डीएलसी, एड्स, मलेरिया, डेंगू, ब्लड प्रेशर, लिवर, किडनी आदि की जांच कराई गर््इ । सभी टेस्ट और उपचार निःशुल्क किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के उद्यमियों ने बताया आखिर क्यों जहरीली हो रही हवा

Also Read This

स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव फिर उजागर भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने उठाई ‌ स्थायी डॉक्टरों की मांग

उत्तराखंड खबर। चकराता विधानसभा के अंतर्गत देव भूमी लाखामंडल जौनसार-बावर का दुर्गम क्षेत्र एक बार फिर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण चर्चा में है। लाखामंडल में समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण एक गरीब गर्भवती महिला की जान पर बन आई,लेकिन भाजपा की पूर्व मंडल ‌ उपाध्यक्ष बचना शर्मा लाखामंडल एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री नैनसी शर्मा‌ व बामो देबी भाजपा नेत्री बचना शर्मा की सूझबूझ और साहस से जच्चा-बच्चा दोनों की जान बच गई। चकराता के ग्राम कूधेण गांव के सुनिया मिस्ती अपने पत्नी आरती के साथ लाखामंडल में रहता है करीब 2 बजे रात को संजू की पत्नी आरती को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। निकटतम अस्पताल 65

Read More »