मंत्री कपिल देव ने कूकड़ा मंड़ी रोड पर चलाया सफाई अभियान

मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत सोमवार को कूकडा मंडी रोड पर सफाई अभियान चलाकर मंत्री कपिल देव ने पालिका के अधिकारियों को यहां निरंतर सफाई कराने और शहीद प्रेम पाल चौक का सौंदर्यकरण कराये जाने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को नगर विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भोपा रोड गांधीनगर पुलिस चौकी से गांधीनगर भाजपा जिला कार्यालय तथा कूकड़ा मंडी होते हुए शहीद प्रेम पाल चौक ;कूकड़ा चौकद्ध तक सफाई अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बाबा साहेब और लालाजी की प्रतिमाओं पर की साफ-सफाई


इस रोड पर गंदगी देख मंत्री कपिल देव ने स्वयं सफाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को यहां निरंतर सफाई कराये जाने के कड़े निर्देश दिए हैं। सड़क पर झाडू लगाते मंत्री कपिल देव को देख आसपास के निवासियों ने भी स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता दिखाई और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने की शपथ लेने के बाद स्वच्छता अभियान के लिए श्रमदान भी किया। मंत्री कपिल देव ने क्षेत्रवासियों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया और उन्हें स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल व मंडी सचिव को सफाई व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।

इसके बाद शहीद प्रेम पाल चौक पहुंचे मंत्री कपिल देव ने शहीद प्रेम पाल की मूर्ति की सफाई की और मौके पर उपस्थित अधिकारियों से इस चौक का सौंदर्यकरण कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से सेवा पखवाडे में 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाते हुए ‘सेवा परमो धर्मः’ को चरितार्थ करते हुए सेवा कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, सभासद नवनीत गुप्ता, ललित कुमार, प्रशांत गौतम, विशाल गर्ग, तरुण त्यागी, रजत गोयल, पुनीत वशिष्ठ के साथ ही नगरपालिका की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश गोलियान, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी को फटकार, ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह के हस्तक्षेप के बाद खुली हड़ताल

Also Read This

गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप

खतौली। गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन शनिवार को थाना खतौली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, मृतका शालू की शादी वर्ष 2024 में अंकुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे कथित रूप से जहर दे दिया गया। इसे भी

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  नमाज के दौरान युवक ने इमाम से की अभद्रता, लोग भड़के,

Read More »