चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका में शुरू किया कंट्रोल रूम

मुजफ्फरनगर। नगरवासियों को बेहतर सुविधा और शिकायतों के निस्तारण में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अब तकनीक आधारित व्यवस्था को लागू किया है। शुक्रचार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा टाउनहाल में शिकायत निवारण कंट्रोल रूम का शुभारंभ करते हुए आम जनता के लिए नम्बर जारी किये हैं। कोई भी व्यक्ति कूड़ा उठने या सफाई नहीं होने की शिकायत इस कंट्रोल रूम पर कर सकेगा। शिकायत दर्ज होने के बाद उसको एक नम्बर उपलब्ध कराया जायेगा। इसके बाद विशेष परिस्थिति को छोड़कर दो घंटे में शिकायत का निवारण कर दिया जायेगा। यह कंट्रोल रूम सीधे चेयरपर्सन की निगरानी में काम करेगा और प्रतिदिन का रिकार्ड भी दर्ज करते हुए इसकी सूचना उनको उपलब्ध कराई जायेगी।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहरी सफाई व्यवस्था के प्रति सभी को और भी ज्यादा जिम्मेदार और जवाबदेह बनाने के लिए नगर पालिका मुख्यालय टाउनहाल पहुंच कर शिकायत सुनवाई कन्ट्रोल रूम का उद्घाटन किया। यह कन्ट्रोल रूम शहरवासियों की सफाई से संबन्धित शिकायतों को सुनकर उनका निवारण करने का काम करेगा। कंट्रोल रूम एमआईटूसी कंपनी के माध्यम से चलाया जायेगा। जोकि प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहेगा। शहरवासी इस दौरान फोन नम्बर 9119792947 एवं 1533 पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकंेगे। कन्ट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों की सूचना एस.एम.एस के माध्यम से शिकायतकर्ता को तुरन्त भेजी जायेगी, जिसमें उनकी शिकायत का टिकट नम्बर दर्ज होगा। शिकायत का निवारण होने पर शिकायतकर्ता से फोन पर शिकायत निवारण की पुष्टि की जायेगी। शिकायत निवारण होने के बाद शिकायतकर्ता को एस.एम.एस के माध्यम से ही शिकायत निवारण की सूचना भेजी जायेगी।

कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं निवारण की गई शिकायतों को एक रजिस्टर बनाकर रिकार्ड किया जायेगा। इसकी सूचना प्रतिदिन चेयरपर्सन और अधिशासी अधिकारी को ई-मेल एवं व्हाटसएप के माध्यम से भेजी जायेगी। अभी यह कन्ट्रोल रूम डोर टू डोर कलैक्शन से सम्बन्धित शिकायतों की ही प्राथमिकता पर सुनवाई करेगा। भविष्य में अन्य शिकायतें जैसे पथ प्रकाश, पेयजलापूर्ति, नालियों और नालों की सफाई से संबन्धित शिकायतें भी आम नागरिक के द्वारा इसी कंट्रोल रूम पर दर्ज कराई जा सकंेगी। कंट्रोल रूम में प्रतिदिन चार कर्मचारियों की तैनाती रहेगी, जो शिकायतों का पूरा रिकार्ड रखेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के अलावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश गोलियान, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, ओएस पारूल यादव, डोर टू डोर काम कर रही एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटीज प्रा. लि. कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह, सेकेन्ड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह, जोन-2 इंचार्ज अनुभव त्यागी, एमटीओ हरविन्दर सिंह भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  डॉ. मुखर्जी के बलिदान ने राष्ट्र प्रथम की सीख दीः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमा

खतौली तहसील बार एसोसिएशन खतौली के चुनाव वर्ष 2026-27 को लेकर गुरुवार, 2026 को नामांकन प्रक्रिया में खासा उत्साह देखने को मिला। ऐल्डर कमेटी के निर्देशन में नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा करने का कार्य सम्पन्न हुआ।ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह एडवोकेट के अनुसार, गुरुवार को कुल 47 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। यह दिन नामांकन प्रक्रिया का प्रमुख चरण रहा, जिसमें विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इन पदों पर हुए नामांकन (अध्यक्ष पद) सरदार जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) नवाब सिंह एडवोकेट, (महासचिव) सत्यप्रकाशसैनी, (कोषाध्यक्ष) श्रीमती अनामिका एडवोकेट,उपाध्यक्ष (10 वर्ष अनुभव), गंगाशरण एडवोकेट,

Read More »

हाईवे पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के चार लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

खतौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलकनंदा होटल के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भैंसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार परिवार कहीं जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर

Read More »

मुकेश अंबानी से आगे निकल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अदाणी

मुंबई – गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। अदाणी की संपत्ति 92.6 अरब डॉलर पहुंची।  एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के ताज को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अदाणी की संपत्ति में हुए हालिया इजाफे ने उन्हें इस सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

Read More »

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

लुधियाना- ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। टीम दस्तावेज खंगाल रही है। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास समेत विभिन्न ठिकानों पर शुक्रवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। लुधियाना स्थित उनके निवास पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच जांच एजेंसी के अधिकारी दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों से जुड़ी कथित अनियमितताओं के पुराने मामलों को लेकर की जा रही है। ईडी की जांच केवल लुधियाना तक सीमित नहीं है, बल्कि बताया

Read More »