भेडिये ने महिला पर बोला हमला, क्षेत्र में दहशत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़िये के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो बालिकाओं पर हमले के बाद बुधवार को देर रात एक महिला पर भेड़िये ने हमला किया है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बहराइच के थाना खैरीघाट इलाके की ग्राम पंचायत भवानी पुर का मजरा कोरियन पुरवा निवासी प्रताप की पत्नी पुष्पा देवी ;55द्ध बुधवार की रात अपने घर के बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान भेड़िये ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। आनन-फानन परिजन एम्बुलेंस की मदद से रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज बहराइच में महिला का इलाज चल रहा है। इससे पहले, बहराइच के ही खैरीघाट क्षेत्र के महजिदिया निवासी शिवानी ;10द्ध और हरदी क्षेत्र के गड़रियनपुरवा निवासी सुमन ;11द्ध पर भेड़ियों ने मंगलवार रात हमला कर दिया। दोनों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, बौंडी क्षेत्र में ग्रामीणों ने भेड़िया देखने का दावा किया है। जिले में भेड़ियों के हमलों में अब तक नौ बच्चों सहित 10 की मौत हो चुकी है। 45 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पांच भेड़ियों को पकड़ा, जिनमें से एक की मौत हो गई। जानकारी के अुनसार, शिवानी मंगलवार रात मां किराना के साथ घर में सो रही थी। देर रात भेड़िये ने उसे चारपाई से नीचे खींचने का प्रयास किया। इस बीच शिवानी चीख पड़ी। मां के शोर बचाने पर भेड़िया उसे छोड़कर भाग निकला। वहीं, गड़रियनपुरवा निवासी सुमन की गर्दन भेड़िये ने दबोचकर बाहर खींचने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहरा दे रहे ग्रामीण और परिजन दौड़े तो सुमन की जान बची। ग्राम पंचायत यादवपुर में बुधवार सुबह भेड़िया ने बालकराम के पड़वा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वन विभाग की ओर से मंगलवार को ही एक मादा भेड़िया को पकड़ा गया है। लेकिन इसके बाद से हमले तेज हो गए हैं। मंगलवार की रात भेड़िया ने खैरीघाट व हरदी थाना क्षेत्र में जहां बालिकाओं पर हमला किया तो वहीं कोतवाली देहात में पड़वा को घायल कर दिया। वहीं बौंडी थाना क्षेत्र में भी भेड़िया दिखा। इसके बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक से अधिक भेड़िया हैं। उधर, खेत में गन्ना बांधने गए हैदराबाद क्षेत्र के गांव मूड़ा अस्सी के जाकिर अली ;40द्ध की बुधवार को बाघ के हमले में जान चली गई।

इसे भी पढ़ें:  धर्म और नीति का संदेश देने वाले श्रीकृष्ण हमारे आदर्शरू कपिल देव अग्रवाल

इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर गोला-सिकंदराबाद मार्ग जाम कर दिया। 15 दिन में बाघ के हमले में मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मोहम्मदी-महेशपुर रेंज क्षेत्र में 27 अगस्त को बाघ ने गांव इमलिया निवासी अमरेश कुमार को हमला कर मार डाला था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *