मंत्री कपिल देव ने शिशु मंदिर में किया कक्षा कक्ष का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने शिशु मंदिर में नये कक्षा कक्ष का उद्घाटन किया। इस दौरान स्कूल में नवगठित समितियों के छात्र छात्राओं को भी उनके द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव चौक पर बारिश के बीच टीम लेकर उतरी ईओ प्रज्ञा


मौहल्ला केशवपुरी में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज मंे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे तो स्कूल के प्रबंधक संजय अग्रवाल द्वारा उनका बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस विद्यालय में मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा अपनी विधायक निधि से बने कमरे का फीता काटकर उद्घाटन किया गया और विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्ब( छात्र संसद व कन्या भारती शपथ ग्रहण समारोह मंे छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाकर बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।

इसे भी पढ़ें:  पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे में युवती की मौत, युवक घायल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *