मीरापुर उपचुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ताः ज़िया चौधरी

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट व संचालन जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत द्वारा किया गया।

मीटिंग को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने कहा की आने वाले विधानसभा उपचुनाव मीरापुर के लिए समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार है तथा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रत्येक जोन, सेक्टर व बूथ को पुनर्गठित करते हुए पूरे विधानसभा में सेक्टर जोन की मीटिंग के जरिए बूथ कमेटी को सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने कहा की पीडीए समाज को समाजवादी पार्टी में पूर्ण सम्मान के साथ उपचुनाव के लिए जागृत करने का अभियान निरंतर जारी है।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल के बाहर सौन्दर्यकरण पर 70 लाख खर्च करेगी पालिका

मीटिंग को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव नौशाद अली पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सैनी वरिष्ठ सपा नेता विनय पाल, साजिद हसन ने कहा कि जनपद में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी आम हो गई है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी भेदभाव के चलते जनता का उत्पीड़न चरम पर है। भाजपा सरकार इस पर अंकुश लगाए अन्यथा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता इसके विरुद्ध आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे। मीटिंग में सपा विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान, सतबीर त्यागी, अकरम खान, नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह पाल द्वारा मीरापुर विधानसभा चुनाव को लेकर टीम बनाकर प्रत्येक गांव तथा कस्बे के वार्ड में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का विकास व भाईचारे का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

मीटिंग पश्चात वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री श्री सुधाकर कश्यप के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मीटिंग में मुख्यरूप से सपा जिला उपाध्यक्ष आमिर कासिम, सुरेश पाल सिंह प्रजापति, पवन बंसल, सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला क़ुरैशी, सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास, सपा जिला सचिव रमेशचंद शर्मा, पंकज सैनी, अंकित शर्मा, इमरान सिद्दीकी, पवन पाल, इकबाल क़ुरैशी, नगर अध्यक्ष खतौली काज़ी इरफान, सपा नेता असद पाशा, हाजी गुफरान, बाल मुकुंद ग्रेड, मास्टर अल्ताफ सपा सभासद शहजाद चीकू, सुंदर सिंह, हसीब राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, नगर अध्यक्ष भोकरहेड़ी डा. अलीशेर अंसारी, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डा. हनीफ अंसारी एडवोकेट, सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी, सपा नेत्री दीप्ति पाल, अनिता कश्यप, सपा नेता सचिन पाल, नरेश पाल, राशिद जैदी, मौ मेहंदी, हनीफ इदरीसी, शानू ठेकेदार, शादाब राणा, रवि कुमार, अनेश कुमार, जियाउल चौधरी, प्रधान अर्जुन नैन, अनुराग पाल, जुल्फिकार अली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई, तीन सटोरिए दबोचे

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका चेयरपर्सन-ईओ ने कराया योगाभ्यासस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति को और

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बांग्लादेश के खिलाफ उमड़ा हिंदू समाज का सैलाबवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  ये बजट आर्थिक विकास और जनकल्याण को देगा नई

Read More »