हाईवे पर कांवड़ देखने गई युवती को कार ने मारी टक्कर, मौत

मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र में पानीपत खटीमा हाइवे पर लालूखेड़ी फ्लाईओवर के पास शिवरात्रि पर कांवड़ देखने पहुंची 22 वर्षीया युवती प्रीति को सड़क पर करते समय कार ने टक्कर मार दी। युवती कार के नीचे फंस गई। कार उसे कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई। यह देखकर ग्रामीणों ने हंगामा कर चालक को कार सहित पकड़ उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को ग्रामीणों से बचाया। घायल युवती की जिला अस्पताल में मौत हो गई।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव सोहंजनी जाटान निवासी बिजेंद्र की बेटी प्रीति अपनी दो सहेलियों के साथ बीती देर रात कांवड़ देखने के लिए आई थी। लालूखेडी पुल से पहले सड़क पार करने के दौरान उसकी दोनों सहेली तो दूसरी तरफ चली गई, लेकिन प्रीति शामली की तरफ से आ रही कार को देखकर वापस जाने लगी। इसी दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी। युवती कार के नीचे फंस गई, तब कार उसे कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई। यह देखकर कांवड़ देख रहे ग्रामीणों में रोष फैल गया। उन्होंने चालक को कार सहित पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर डाली। हादसे की सूचना मिलने पर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को ग्रामीणों से छुड़ाया। घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ फुगाना एसपी उपाध्याय का कहना है कि परिजनों ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चालक को कार सहित पकड़ा गया हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पांच निकायों में विकास कार्यों पर डीएम की मुहर

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »