हाथरस पहुंचे मंत्री अनिल कुमार ने अस्पताल में जाना घायलों का हाल

मुजफ्फरनगर। हाथरस जनपद के सिकन्दरा राऊ में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ में सैंकड़ों लोगों की मौत और इससे कहीं ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर से हर कोई आहत है। सरकार इस मामले को लेकर संवेदनशील है और घटना के बाद से ही शासन के अधिकारी तथा सरकार के मंत्री और अन्य प्रतिनिधि हाथरस में ही मौजूद रहे। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां पहुंचे, लेकिन इससे पहले सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने वहां पहुंचकर घायलों के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया और घायलों से मुलाकात करते हुए उनको भरोसा दिया कि पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिये हैं और तत्काल रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में दोषियों को नहीं छोड़ा जायेगा। इसके साथ ही सरकार के अन्य मंत्रियों और प्रमुख लोगों ने भी इस मामले में दुख जताते हुए जांच की मांग की है।

हाथरस कांड के बाद देशभर में शोक का माहौल बना हुआ है। हाथरस के सिकन्दरा राऊ में सत्संग के बाद मची भगदड़ में करीब 130 लोगों की मौत हो गई है। काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री वहां का दौरा कर चुके हैं। ऐसे में सरकार के कई मंत्री और अधिकारी भी वहीं पर कैम्प किये हुए हैं। सरकार के काबिना मंत्री अनिल कुमार ने वहां पहुंचकर अस्पताल का दौरा करते हुए घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं को परखा और घायलों तथा उनके परिजनों से वार्ता करते हुए घटना के सम्बंध में जानकारी ली। उनको भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी तरह से उनके हितों को लेकर साथ खड़ी है। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को घायलों के उपचार के लिए तमाम संसाधन जुटाने और उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिये।

सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने भी दुख जताया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हाथरस, उत्तर प्रदेश में भगदड़ में कई लोगों के काल कवलित होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सपा विधायक पंकज मलिक ने अपने संदेश में कहा कि हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में लोगों के हताहत होने की सूचना, अत्यंत दुःखद! ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें,शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद हाथरस के रतीभान पुर में सत्संग समापन के दौरान पंडाल में भगदड़ से कई श्र(ालुओं खासकर बच्चों और महिलाओं के अत्यंत दुखद मृत्यु की खबर हृदय विदारक है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने भी गहरा दुख जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक श्र(ालुओं की मृत्यु होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका ने बनाया प्लान, संवरेगा काली नदी का स्वरूप

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अवैध रूप से चलाई जा रही तीन अपंजीकृत लैब सीलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  कपड़े के गोदाम में भीषण अग्निकांड, एक करोड़ का माल हुआ राखवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया

Read More »