केक काटकर मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन

खतौली। योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विश्व हिंदू महासंघ भारत के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर दिनेश चंद्रा के प्रतिष्ठान पर केक काटा। उन्होंने जल्द ही योगी आदित्यनाथ से मिलने जाने की बात कही। विश्व हिंदू महासभा भारत के चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्रा के प्रतिष्ठान बसंती नर्सिंग होम पर सुबे के मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर बैठक कर के काटा। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मतगणना के बाद आने वाले परिणामों पर भी मंथन किया। डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि जल्दी एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा। इस अवसर पर राजीव धीमान राष्ट्रीय सचिव, प्रमोद त्यागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ अंकुर शर्मा, रजनीश,गौरव, बबलू, बब्बू,नवीन त्यागी, लखन सिंह आदि उपस्थित रहें

इसे भी पढ़ें:  एसडीएम खतौली मोनालिसा ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

Also Read This

कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिकों ने किया अभिनंदन, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ पार्क मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन किया। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है और कूकड़ा विकास की सौगात से जगमगा उठा। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिक अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल भरवाकर निकले कार सवार

Read More »