भाजपा के प्रति नाराजगी, चार जून का दिन सब साफ कर देगाः नरेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने शुक्रवार को 14 साल पुराने मामले में सहारनपुर कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने और गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के मामले में पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि मीडिया के सहारे उनको बेइज्जत और बदनाम कराने का प्रयास किया गया, जो सही नहीं है। वो कोर्ट और कानून का सम्मान करते हैं, टकराव नहीं चाहते, लेकिन किसी भी सम्मानित व्यक्ति के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि भाजपा का आज जनता के बीच ज्यादा विरोध नजर आ रहा है। चार जून की तारीख सभी कुछ साफ कर देगी। जमानत मिलने पर उन्होंने खुशी जताई।

कोर्ट में पेशी पर जाने के दौरान भाकियू मुखिया चौ. नरेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर से सहारनपुर तक कई स्थानों पर मीडिया से बातचीत कर अपनी बात जनता तक पहंुचाने का काम किया। उन्होंने वर्तमान में लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक सरगर्मी को लेकर उठे सवालों में भाजपा की स्थिति को लेकर कहा कि सियासी बिसात पर जीत-हार तो होती रहती है, लेकिन इस बार भाजपा का विरोध काफी है। लोगों में भाजपा के प्रति नाराजगी है। बाकी चार जून को परिणाम सभी के सामने आ जाएंगे। कोर्ट से वारंट के सवाल पर नरेश टिकैत ने कहा कि हमें प्रकरण की जानकारी भी नहीं, केस का पता भी नहीं है, न कोई नोटिस दिया और न ही किसी प्रकार की कोई जानकारी दी गई। केवल इतना पता चला है कि रोड जाम का मामला है, इसमें कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए पुलिस को कहा है कि गिरफ्तारी कर पेश किया जाये। हमें पुलिस ने कोर्ट के आदेश की भी कोई जानकारी नहीं दी है। हमें मीडिया और समाचार पत्रों से ही इस केस और कोर्ट ओदश की जानकारी मिली है। ऐसा कोई भी आदेश सामाजिक जीवन में सम्मानित किसी भी व्यक्ति के लिए एक तौहीन है।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बच्चों को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरुक

उन्होंने कहा कि आज हम कोर्ट के आदेश के सम्मान में स्वेच्छा से ही अपनी पेशी देने के लिए घर से निकले हैं। आज जो भी हमारे साथ आया है, उनकी हमारे परिवार से अटूट आस्था होगी। हम हिंसा के पक्षधर नहीं रहे हैं और कभी भी जाम लगाने का पक्ष नहीं लिया है, हमने हमेशा ही जाम खुलवाने का काम किया है। हम पुलिस प्रशासन से किसी भी तरह का कोई टकराव नहीं चाहते हैं। पुलिस को हम मौका ही नहीं देना चाहते हैं। हम कानून का सम्मान करने वाले लोग हैं, लेकिन प्रशासन, पुलिस और न्यायिक सिस्टम को भी सोचना चाहिए कि सार्वजनिक जीवन में सम्मानित पद पर सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाले किसी भी व्यक्ति की सार्वजनिक बेइज्जती जैसे कदम उठाने से बचे, किसी के भी सम्मान के प्रति मीडिया में प्रचार करा देना गलत है।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय पेंशन मंच ने शहरी विकास के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को किया सम्मानित

नाराज राकेश टिकैत बोले-भाजपा को हराने वाले प्रत्याशी को वोट न करें

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर कोर्ट के द्वारा भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत के गिरफ्तारी वारंट जारी होने को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो बयान एक दिन पहले राकेश टिकैत ने सोशल साइट फेसबुक पर जारी किया था। इसमें वो कह रहे हैं कि दो चरणों के शेष लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट न की जाये। इसके साथ ही पहले चरण के चुनाव से पहले आया उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो लोकसभा चुनाव में अराजनैतिक भूमिका का पालन करने की बात कह रहे हैं। इन दोनों वीडियो को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  17 जनवरी को भाकियू अराजनैतिक ने बुलाई महापंचायत


राकेश टिकैत द्वारा गुरूवार को जारी वीडियो संदेश में कहा गया है कि अभी देश में दो चरणों के लोकसभा चुनाव रह रहे हैं। ऐसे में संयुक्त मोर्चा के लोगों का साफ कहना है कि भाजपा प्रत्याशियों को हराने वाले कैंडिडेट को वोट किया जाये। ये भाजपा की नहीं पूंजीवादियों के गैंग की सरकार है। इसी गैंग ने देश में कब्जा किया हुआ है और यही गैंग चुनाव लड़ रहा है। ये चुनाव सीधे भारत की जनता और एक गैंग के बीच का चुनाव है। जनता और सरकार के बीच का चुनाव है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा किसी व्यक्ति विशेष से कोई मामला नहीं है, पूरे देश में भाजपा को हराने वाले प्रत्याशी को वोट करने की मुहिम एसकेएम चला रहा है। हम आज भी राजनीतिक है। नोटा न दबाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस बटन को दबाने से सरकार को लाभ मिलता है, हताश होने की जरूरत नहीं है। केन्द्र में किसी भी पार्टी की सरकार बने, हम अपने मुद्दों पर, मांग पर कायम रहेंगे। जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। अंत में जीत जनता की ही होगी। 

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  वार्ड 45 में सड़क निर्माण की जांच करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »