MUZAFFARNAFAR-एटीएम बदलकर बुजुर्ग के खाते से शातिर ने उड़ा दिए 1.30 लाख रुपये

मुजफ्फरनगर। अपने बुजुर्ग पिता के बैंक खाता का एटीएम लेकर पैसा निकालने गये युवक से शातिर ठग ने एटीएम कार्ड बदल लिया और इसके बाद छह बार में बुजुर्ग के खाते से 1.30 लाख रुपये उड़ा दिए गये। बैंक खाते से पैसा निकाले जाने के बाद परेशान बुजुर्ग और उसका पुत्र बैंक से लेकर थाने व साइबर सैल तक चक्कर लगाता रहा, लेकिन पैसा नहीं मिला अब कहीं जाकर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात शातिर ठग के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरी नई बस्ती निवासी अश्वनी पुत्र कृष्णपाल ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर शातिर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अश्वनी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता कृष्णपाल का पंजाब नैशनल बैंक में बचत खाता खुला हुआ है। 10 मार्च 2024 की शाम करीब सात बजे पैसों की आवश्यकता होने पर वो अपने पिता के बैंक खाते का एटीएम कार्ड लेकर पैसा निकालने के लिए घर से गया था। उसने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आनन्दपुरी पेट्रोल पम्प के सामने स्थित पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम पर पहुंचकर मशीन में पिता के खाते का एटीएम कार्ड लगाकर पासवर्ड भरा और धनराशि दर्ज कर दी थी, लेकिन तकनीकी खामी के कारण ट्रांजक्शन नहीं हो सका।

इसे भी पढ़ें:  अत्याधुनिक बहुआयामी ऑडिटोरियम की पहली झलक ने किया दीवाना

अश्वनी के अनुसार उसी समय उसके पीछे एक 20-25 साल का युवक भी खड़ा था। इस अज्ञात युवक ने अश्वनी का पासवर्ड देख लिया था, उसका एटीएम कार्ड मशीन से खुद निकालकर अश्वनी को दिया। इसी दौरान युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसकी भनक अश्वनी को नहीं लगी। पैसा नहीं निकलने पर वो घर लौट आया। कुछ देर बाद अश्वनी के पिता के मोबाइल फोन पर बैंक खाते से ट्रांजक्शन होने के मैसेज आने लगे। अश्वनी ने बताया कि पहले 15 फिर 10 और 25 हजार रुपये निकाले गये। 60 हजार रुपये की शाॅपिंग शातिर ठग द्वारा की गई और इसके बाद दो बार में 10-10 हजार रुपये की रकम उनके बैंक खाते से निकाली गई। लगातार रकम निकलने से परेशान अश्वनी ने बैंक खाता फ्रीज कराने के लिए कस्टमर केयर पर बात की तो उन्होंने सर्वर डाउन होने के कारण कार्यवाही करने से इंकार करते हुए अगले दिन सुबह नौ बजे बात करने के लिए कह दिया। अश्वनी की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात शातिर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबलों में दर्शकों का दिल जीत रहे खिलाड़ी

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  पालिका में शुरू हुआ शक्ति प्रदर्शन का दौर, भाजपा के सामने भाजपा ही मचा रही शोरगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं

Read More »