समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम

मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया।

इसे भी पढ़ें:  भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में मीनाक्षी स्वरूप ने किया स्वच्छता श्रमदान

शिविर में लगभग 400 लोगों ने विभिन्न प्रकार के मेडिकल टेस्ट एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त परामर्श प्राप्त किया। साथ ही 51 रक्तवीरों एवं रक्तविरंगनाओ ने रक्तदान किया। रक्तदान मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल की टीम द्वारा एवं मेडिकल कैंप मैक्स हॉस्पिटल सकेत दिल्ली के विशेषज्ञ द्वारा संपन्न किया गया। शिविर संयोजक हितेश आनंद ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से अनवरत यह कैंप समर्पित परिवार द्वारा आयोजित किया जाता है जिसका लाभ असंख्य जरूरतमंद लोगों को होता है।

इसे भी पढ़ें:  PAPERLESS WORK-शिवरात्रि से पहले कलेक्ट्रेट में पेपर लेस होगा कामकाज

शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ, गुर्दा रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ ,नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ के साथ-साथ जनरल सर्जन की सेवाएं भी मिली साथ ही ईसीजी, शुगर एवं हड्डियों में कैल्शियम की निशुल्क जांच की गई। रक्तदान शिविर संयोजक संजीव अरोड़ा ने बताया कि समिति द्वारा नियमित रूप से रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं जिनके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की प्राण रक्षा सुनिश्चित की जाती है। अमित पटपटिया ने मैक्स हॉस्पिटल, माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल एवं इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी समर्पित युवा एवं समर्पित महिला शक्ति सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि इसी प्रकार हम सभी मिलकर देश व समाज के कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति के सभी सदस्यों का भरपूर योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आफत की मूसलधार बारिश-छतें गिरीं, घरों में घुसा पानी

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »