बागपत से गैंगस्टर एक्ट में फरार शातिर इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

आरोपी हसन पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सीतापुर और बागपत जिलों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 8 मुकदमे दर्ज हैं

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रतनपुरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बागपत जनपद से गैंगस्टर एक्ट में वांछित व 25,000 रुपये के इनामी बदमाश हसन को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की सुबह को थाना रतनपुरी पुलिस टीम रतनपुरीदृराधना मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान राधना की ओर से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार तेजी से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक मोड़कर कच्चे रास्ते की ओर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। थोड़ी दूरी पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और आरोपी ईख के खेतों में छिपने के लिए घुस गया। पुलिस ने खेतों की घेराबंदी कर उसे कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम जैसे-तैसे बची और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें बदमाश हसन घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें:  "बकवास बंद करिए, जनता परेशान है" — ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अफसरों को कड़ी फटकार

https://www.facebook.com/muzaffarnagarpolice/posts/pfbid02vPuvPFcDgjTwBD6m7gP8m2muKKDxhWajHqaF1Tzuvyijs8VuWfuxvzfVfBEsYuY3l

पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस सहित एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसन पुत्र मौजूद्दीन, निवासी ग्राम नंगला रियावली, थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी हसन पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सीतापुर और बागपत जिलों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 8 मुकदमे दर्ज हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि वह थाना रमाला, जनपद बागपत में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित था। इस कार्रवाई में थाना रतनपुरी पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, उ.नि. शैलेन्द्र चौधरी, उ.नि. मोहित कुमार, का. नवीन, का. गजेन्द्र मावी, का. प्रशान्त चौधरी और का. प्रमोद कुमार शामिल रहे। रतनपुरी पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई जिले में सक्रिय अपराधियों के लिए एक बड़ा संदेश मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: न्याय की मांग को उमड़ा जनसैलाब

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  “बकवास बंद करिए, जनता परेशान है”

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »