अलीगढ़ में SDM की गाड़ी पर पथराव, नगर निगम की कार्रवाई से भड़की भीड़ | SDM घायल

अलीगढ़। अलीगढ़ जिले के अतरौली क्षेत्र में बुधवार को नगर निगम की कार्रवाई के दौरान हिंसक झड़प हो गई। नाराज लोगों ने मौके पर पहुंचे SDM अतरौली की गाड़ी पर पथराव कर दिया, जिससे उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए और अधिकारी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम अतरौली क्षेत्र में अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान स्थानीय लोग विरोध करने लगे और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। भीड़ ने SDM की गाड़ी पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

पथराव के बीच SDM किसी तरह गाड़ी से उतरकर पैदल भागे और करीब एक किलोमीटर दूर स्थित महुआखेड़ा थाने पहुंचकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उनका एक गार्ड गाड़ी में ही फंसा रह गया, जिसे भीड़ ने पकड़कर पीट दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।

इसे भी पढ़ें:  एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम सख्त, कीमत भी बढ़ी 60 रुपये

घटना की सूचना मिलते ही पांच थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण पाया। एसएसपी नीरज जादौन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  आईपीएस सिद्धार्थ के. मिश्रा बने सीओ सिटी, मंडी से फुगाना गई रूपाली राय

Also Read This

मुजफ्फरनगर-सीएम ड्यूटी भूलकर दंगा करने वाला दारूबाज दरोगा चौबे सिंह सस्पेंड

मुख्यमंत्री आगमन जैसे कार्यक्रम में तैनाती के दौरान अनुशासनहीनता और नशा करने पर एसएसपी ने लिया सख्त निर्णय

Read More »

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »