अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना बहुजन समाज के लिए बड़ा सम्मान: अनिल कुमार

मंत्री अनिल कुमार बोले-इस कदम से मूर्तियों की सुरक्षा होगी सुनिश्चित, सामाजिक समरसता और सम्मान की भावना भी होगी और अधिक सुदृढ़

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एवं मुजफ्फरनगर जनपद की पुरकाजी सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में प्रदेश के सभी जिलों में उनके स्मारक और प्रतिमा स्थलों सौंदर्यकरण के निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसको बहुजन समाज के लिए बड़ा सम्मान बताया है।

डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा स्थल एवं स्मारकों के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. बीआर अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना को मंजूरी प्रदान की है। इसके लिए मंगलवार को हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। इस बैठक का हिस्सा रहे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने इसकी जानकारी दी। इस योजना में मूर्ति एवं स्मारक स्थल के आसपास के क्षेत्र का भी विकास होगा। जिस जनपद में जितनी भी मूर्ति या स्मारक बने हैं, सभी को इस योजना में आच्छादित करने का काम होगा। इससे मूर्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ ही समाज को भी सम्मान मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-करवा चौथ की चकाचौंध से दमके बाजार, सज-धज में जुटीं सुहागनें

मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की कैबिनेट द्वारा लिया गया यह निर्णय वास्तव में ऐतिहासिक एवं अत्यंत सराहनीय है। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं के जीर्णोद्धार,सौंदर्यकरण,बाउंड्री वॉल निर्माण एवं छत्र की व्यवस्था किया जाना न केवल उनके प्रति श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और सम्मान की भावना को भी सुद्ढ़ करने वाला कदम है।
उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय प्रदेश में स्थापित बाबा साहब की सभी प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की क्षति पहुँचाने की आशंका को समाप्त करेगा। यह पहल समाज के हर वर्ग को यह संदेश देती है कि महापुरुषों के सम्मान एवं उनके आदर्शों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही ही समस्त डॉ. अंबेडकर के अनुयायी एवं प्रदेशवासी इस जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, क्योंकि ये निर्णय समाज के लिए बड़ा सम्मान और गर्व का विषय है।

इसे भी पढ़ें:  उत्कर्ष के आठ वर्ष देखकर हर्षित हो रहा जनमानसः गुलाब देवी

Also Read This

शाहजहांपुर में मकान तोड़ने पहुंचा प्रशासन, मचा अफसरों में हड़कंप

शाहजहांपुर में मकान तोड़ने पहुंचा प्रशासन तो मौके पर उस समय सनसनी फैल गई, जब बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर ली। मौके पर मौजूद पुलिस ने दो लोगों को बचा लिया, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट भी अस्पताल पहुंचे। यूपी के शाहजहांपुर से सामने आए इस मामले ने प्रशासनिक कार्रवाई के तरीके और मौके पर बने तनावपूर्ण हालात पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान विरोध इतना बढ़ गया कि तीन लोगों ने घर के पास ही पेड़ पर फंदा लगाकर जान देने की

Read More »

अमेरिका ईरान संघर्ष विराम पर ट्रंप और तेहरान आमने-सामने

अमेरिका ईरान संघर्ष विराम के अचानक हुए फैसले ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में हलचल तेज कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसे शांति की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं, जबकि विशेषज्ञ इस समझौते की विश्वसनीयता, इसकी शर्तों और पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आखिर अमेरिका और ईरान के दावों में इतना विरोधाभास क्यों है। साथ ही, पाकिस्तान का अचानक पीसमेकर की भूमिका में उभरना भी कई नई आशंकाओं को जन्म दे रहा है। वाशिंगटन स्थित फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज के कार्यकारी निदेशक और अमेरिकी ट्रेजरी के पूर्व आतंकवाद निरोधी विश्लेषक जोनाथन शांजर

Read More »

खतौली-मीरापुर मार्ग चौड़ीकरण को मंजूरी, 46 करोड़ से बदलेगी सूरत

करीब 20 किमी लंबा मार्ग विकसित होने से आवागमन होगा सुगम, मेरठ-बिजनौर और दिल्ली-देहरादून हाईवे कनेक्टिविटी को मिलेगा बल

Read More »