शाहजहांपुर में मकान तोड़ने पहुंचा प्रशासन, मचा अफसरों में हड़कंप

शाहजहांपुर में मकान तोड़ने पहुंचा प्रशासन तो मौके पर उस समय सनसनी फैल गई, जब बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर ली। मौके पर मौजूद पुलिस ने दो लोगों को बचा लिया, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट भी अस्पताल पहुंचे। यूपी के शाहजहांपुर से सामने आए इस मामले ने प्रशासनिक कार्रवाई के तरीके और मौके पर बने तनावपूर्ण हालात पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान विरोध इतना बढ़ गया कि तीन लोगों ने घर के पास ही पेड़ पर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश कर ली। यह मामला शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के मगटोरा गांव के मजरेता का है। मंगलवार दोपहर प्रशासन की टीम चकरोड में मकान होने की बात कहकर जेसीबी लेकर उसे तोड़ने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान विरोध में बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने घर के पास ही पेड़ पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर ली। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत दो लोगों को उतारकर बचा लिया। तीसरे व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-होटल संचालक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

घटना की जानकारी मिलते ही देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट भी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले भी प्रशासन की टीम इसी मकान को तोड़ने पहुंची थी। मंगलवार को एक बार फिर पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर टीम पहुंची, जिसके बाद यह पूरा घटनाक्रम सामने आया। स्थानीय स्तर पर यह भी कहा जा रहा है कि जिस मकान को लेकर विवाद है, उसे पहले भी प्रशासन ने चिह्नित किया था। मंगलवार को दोबारा कार्रवाई के लिए टीम पहुंचने के बाद हालात अचानक बिगड़ गए।

इसे भी पढ़ें:  शामली में 200 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

 मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के सामने इस तरह का घटनाक्रम होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दो लोगों की जान बचाई, लेकिन तीसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर, फर्रुखाबाद के कटरी क्षेत्र के गांव में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। ससुराल पक्ष का कहना है कि बीमारी से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। जब महिला फांसी लगा रही थी, तब उसे बचाने के प्रयास में उसने अपनी बहन को काट लिया।

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के गांवकुआं खेड़ा चौकी क्षेत्र के कुआं खेड़ा वजीर आलम के गांव बड़ी खजुरिया में 35 वर्षीय चांदनी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। ससुराल वालों का कहना है कि उसने बीमारी से तंग आकर अपने घर की ऊपरी मंजिल पर साड़ी के पल्लू से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय चांदनी फांसी लगा रही थी, उसकी छोटी बहन नीलम वहां मौजूद थी।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ मेट्रो उद्घाटन: पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

नीलम ने अपनी बहन चांदनी को रोकने का काफी प्रयास किया और उसे फंदे से उतारने की कोशिश की, लेकिन चांदनी ने अपनी बहन के हाथ पर दांतों से काट लिया। घटना के बाद मायके पक्ष को सूचना दी गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद की इन दोनों घटनाओं ने मंगलवार को प्रशासन और पुलिस तंत्र को सतर्क कर दिया।

एक ओर शाहजहांपुर में कार्रवाई के दौरान तीन लोगों ने जान देने की कोशिश की, वहीं दूसरी ओर फर्रुखाबाद में महिला की मौत ने परिवार को सदमे में डाल दिया। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है और घटनाओं से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Also Read This

ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

कुर्बानी के पशुओं के अवशेषों के निस्तारण हेतु विशेष टीमें की गठित, नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील

Read More »

सात दिन में फिर बदले मुजफ्फरनगर के एडीएम एफआर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह तैनात

प्रयागराज से भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त, अब गौतमबुद्धनगर में शासन ने किया तैनात मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व (एफआर) की तैनाती को लेकर पिछले सात दिनों से बनी असमंजस की स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई। शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम एफआर नियुक्त किया है। वहीं प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें अब गौतमबुद्धनगर भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर

Read More »

मुजफ्फरनगर-खेलते समय दर्दनाक हादसा, ठेले की टक्कर से मासूम की मौत

मीरापुर कस्बे में सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, मासूम बालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चों के साथ ठेले से खेलते वक्त मासूम दीवार और ठेले के बीच बुरी तरह दब गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावह तस्वीर सामने ला दी। इसे भी पढ़ें:  लोहियानगर मस्जिद मारपीट: लड्डू विवाद बना हिंसामीरापुर कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,

Read More »

कोई बच्चा आर्थिक मजबूरी में शिक्षा से वंचित न रहे, 75 जनपदों में लागू होगी श्रमिक विद्या योजना: योगी

लखनऊ । आर्थिक मजबूरी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बाल श्रमिक विद्या योजना अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू होगी। सरकार कौशल विकास, रोजगार मेले, सेवामित्र व्यवस्था और श्रमिक सुविधा केंद्रों को मजबूत कर युवाओं और श्रमिकों को बेहतर अवसर देने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को और व्यापक तथा परिणाममुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विस्तारित करने, ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को और प्रभावी बनाने, निर्माण श्रमिकों के लिए बड़े शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने तथा रोजगार

Read More »