आरडीएफ को लेकर मचे घमासान के बीच उद्यमी पंकज अग्रवाल ने उठाये सवाल

किसान संगठन के अर्धनग्न प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर सामने आए बिन्दल डुप्लैक्स लिमिटेड के एमडी पंकज अग्रवाल

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ते वायु प्रदूषण और म्यूनिसिपल वेस्ट से बने आरडीएफ (रिफ्यूज़ डिराइव्ड फ्यूल) के इस्तेमाल को लेकर छिड़े विवाद के बीच उद्योग और किसान संगठनों के आमने-सामने आने के संकेत मिल रहे हैं। एक ओर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने भोपा रोड पर म्यूनिसिपल वेस्ट के ट्रकों को रोककर अर्धनग्न प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर पेपर मिल प्रबंधन ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदूषण के आरोपों का खंडन किया है।
बिन्दल डुप्लैक्स लिमिटेड पेपर मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर और पेपर मिल एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारी पंकज अग्रवाल ने शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों द्वारा भोपा रोड पर म्यूनिसिपल वेस्ट के ट्रकों को रोककर किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आरडीएफ को लेकर लगाए जा रहे प्रदूषण के आरोपों को तथ्यहीन बताया है।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका से 2,400 से ज्यादा भारतीय नागरिकों की वापसी, विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी

रविवार सुबह अपनी फेसबुक वॉल पर किए गए विस्तृत पोस्ट में पंकज अग्रवाल ने विभिन्न शहरों के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि बागपत में एक्यूआई 314, बिजनौर 260, मुजफ्फरनगर 305, मेरठ 310, गाजियाबाद 355, दिल्ली 385, गुरुग्राम 320, लखनऊ 214 और कानपुर 120 दर्ज किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बागपत, मेरठ, लखनऊ, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी एक्यूआई अधिक है, तो क्या वहां भी आरडीएफ के कारण ही प्रदूषण बढ़ा है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि कानपुर जैसे औद्योगिक शहर में एक्यूआई अपेक्षाकृत कम है, क्योंकि वहां हवा की गति बनी हुई है। उनके अनुसार सर्दियों में हवा की गति धीमी होने से एक्यूआई का स्तर स्वाभाविक रूप से बढ़ जाता है।

https://www.facebook.com/Pankaj.congress/posts/pfbid02oshwYq3sEXRyRdXuufa8J8qfzz6ajufxx6qEtmTAzw4xggTKWauyGWaVNPttEaJXl

इससे एक दिन पहले शनिवार को किसान संगठन के प्रदर्शन के दौरान किए गए एक अन्य फेसबुक पोस्ट में पंकज अग्रवाल ने कहा था कि देश में कोयले की कमी के चलते केंद्र सरकार द्वारा बॉयलरों में आरडीएफ जलाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर की पेपर मिलों ने इस योजना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और नए बॉयलरों पर कई अरब रुपये का निवेश किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरडीएफ का उपयोग पूरी दुनिया में ईंधन के रूप में किया जाता है और यह कोयले की तुलना में अधिक पर्यावरण-अनुकूल है। कुछ लोग स्वयं भ्रमित हैं और दूसरों को भी भ्रमित कर रहे हैं कि आरडीएफ से अधिक प्रदूषण फैलता है, जबकि यह तथ्य सही नहीं है। दिल्ली में इस तरह के आठ से अधिक बॉयलर संचालित हो रहे हैं।
पंकज अग्रवाल के अनुसार मुजफ्फरनगर की मिलों में लगे बॉयलरों पर उन्नत तकनीक के प्रदूषण नियंत्रण उपकरण स्थापित हैं, जिनका डेटा हर घंटे संबंधित विभागों तक पहुंचता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग चाहते हैं कि क्षेत्र की फैक्ट्रियां बंद हो जाएं, जिससे पूरे जनपद को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। अपने पोस्ट में उन्होंने कोयला बनाम आरडीएफ का विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए बताया कि आरडीएफ नगर ठोस कचरे से तैयार किया जाता है और इससे कचरे का निस्तारण भी होता है। कोयले के दहन से कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसें अधिक मात्रा में निकलती हैं, जबकि आरडीएफ से शुद्ध कार्बन उत्सर्जन अपेक्षाकृत कम होता है। उन्होंने यह भी कहा कि कोयला आयात करने पर देश को भारी विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है, जिससे रुपये पर भी असर पड़ता है। आरडीएफ के उपयोग से यह निर्भरता कम होती है। अंत में पंकज अग्रवाल ने जनपदवासियों से अपील की कि वे सच्चाई जानने का प्रयास करें और किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फैक्ट्रियां बंद हुईं तो इसका नुकसान केवल उद्योगों को नहीं, बल्कि पूरे मुजफ्फरनगर जनपद को झेलना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  19 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर एमडीए ने चलवाया बुल्डोजर

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  19 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर एमडीए ने

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »