हिमाचल बजट सत्र के दौरान राज्यपाल से बदसलूकी के बाद नेता विपक्ष सहित 5 कांग्रेसी विधायक पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
अभिभाषण बीच में छोड़कर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय निकल गए। इस पर कांग्रेस बिफर गई और सदन के बाद उनकी गाड़ी रोक दी और घेराव किया। इस दौरान मार्शल-पुलिस और कांग्रेस विधायकों में जमकर धक्कामुक्की हुई।;
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन का हंगामे और राज्यपाल के साथ बदसलूकी के नजारों के बीच सदन की कार्यवाही महज 10 मिनट के बाद ही रोकनी पड़ी।
आज सत्र शुरू होते ही कांग्रेस ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान खूब हंगामा किया और इस वजह से अभिभाषण बीच में छोड़कर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय निकल गए। इस पर कांग्रेस बिफर गई और सदन के बाद उनकी गाड़ी रोक दी और घेराव किया। इस दौरान मार्शल-पुलिस और कांग्रेस विधायकों में जमकर धक्कामुक्की हुई। इस दौरान मंत्री सुरेश भारद्वाज नीचे गिर गए। अब कांग्रेस के 5 विधायकों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
उपाध्यक्ष भी कांग्रेस विधायकों को धक्का देते नजर आए। बाद में राज्यपाल किसी तरह से वहां से निकले और सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। हालांकि, विपक्ष सदन में नहीं लौटा। सदन में कांग्रेस के नेता विपक्ष सहित 5 विधायकों को सत्र से निलंबित करने के लिए प्रस्ताव लाया गया है और इस पर चर्चा की गई।