अमरिंदर-सिद्धू सोनिया गांधी दरबार में तलब

सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावती तेवर दिखाए हैं, उससे पंजाब में कांग्रेस मुश्किल में है। अब खुद सोनिया गांधी ने दोनों नेताओं समेत कई अन्य विधायकों को भी दिल्ली तलब किया है, ताकि उनके विवाद का निपटारा किया जा सके।;

Update: 2021-06-16 07:25 GMT

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच जारी विवाद को खत्म करने के लिए 20 जून को दिल्ली में एक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी नेताओं के साथ सीधे पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी बात करेंगी और विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगी।

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के अंदर नेताओं के बीच असंतोष के चलते पार्टी में असमंजस की स्थिति है। पिछले कई महीनों से पार्टी के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बताया जाता है कि मौजूदा हालात में नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ काम करने से इनकार कर दिया है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी सिद्धू को डिप्टी सीएम का पद देने पर ऐतराज जता दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू पहले ही कह चुके हैं कि अगर वह अपने पद पर वापस लौट भी जाते हैं तो वह कैप्टन के साथ काम करने में सहज महसूस नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जनता और पार्टी के नेताओं के साथ किसी भी तरह का कोई कनेक्शन दिखाई नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पर अभी भी बादल परिवार का साया दिखाई पड़ता है। नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावती तेवर दिखाए हैं, उससे पंजाब में कांग्रेस मुश्किल में है। अब खुद सोनिया गांधी ने दोनों नेताओं समेत कई अन्य विधायकों को भी दिल्ली तलब किया है, ताकि उनके विवाद का निपटारा किया जा सके।

Similar News