GAON ABHIYAN-विकास की बात लेकर गांव चले योगी के मंत्री कपिल देव

मंत्री कपिल देव ने गांव बिलासपुर में किया रात्रि विश्राम, भाजपा के चलो गांव की ओर अभियान में लोगों को बताई सरकारों की उपलब्धियां, कार्यकर्ताओं से मिशन-2024 पर किया मंथन

Update: 2024-02-22 05:46 GMT

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा के जनता के बीच प्रचार के लिए चलाये जा रहे चलो गांव की ओर अभियान की कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल अपनी विधानसभा क्षेत्र के गांव बिलासपुर में पहुंचे और चुनावी तैयारियों के लिए जहां उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से गहन मंथन किया तो वहीं वो जनता के बीच जाकर केन्द्र और यूपी सरकारों की उपलब्धियों की जानकारी देते नजर आये। उन्होंने जनता के बीच ही रात गुजारी और लोगों से सुरक्षा, सम्मान और विकास के लिए भाजपा को चुनने का अपील भी की।

Full View

भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने अपनी सदर विधानसभा के ग्राम बिलासपुर में एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की। राज्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा के लिए गांव के शक्ति केंद्र के सभी बूथ समिति पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव और पार्टी कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक जनता के बीच चलाने को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ गहन मंथन करते हुए रूपरेखा बनाने को चर्चा की।


इस अवसर पर वो गांव में जनता के बीच भी पहुंचे और कहा कि भाजपा की सरकार विकास, सुशासन और सुरक्षा की गारंटी हैं। आज विश्व भी मान रहा है कि भारत ने पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है। भारत का दुनिया भर में मान बढ़ाया गया है। तीसरी बार के कार्यकाल के लिए भी दुनिया मोदी जी की ओर ही देख रही है। जनता में भी मोदी की गारंटी के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने लोगों को भाजपा की केन्द्र और यूपी सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना और लोगों से सरकारी योजना का लाभ उठाने के साथ ही लोकसभा चुनाव में मोदी जी की तीसरी जीत के लिए भाजपा को समर्थन देने की अपील भी की। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ गांव बिलासपुर में ही रात्रि विश्राम किया।

Similar News