सुरेश चव्हाण के खिलाफ शिया समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

शिया हजरात ने एकजुट होकर सुरेश चव्हाण पर शांति भंग करने और धार्मिक वैमनस्य फैलाने के गंभीर आरोप लगाते हुए रोष प्रकट किया

मुजफ्फरनगर। धार्मिक आस्थाओं का अपमान कर समाज में तनाव फैलाने वाले बयान के खिलाफ शुक्रवार को शहर में शिया समाज का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग जुमा की नमाज के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे, जहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए सुदर्शन न्यूज़ चैनल के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ सुरेश चव्हाण के खिलाफ कठोर कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  पशु तस्करों पर पुलिसिया प्रहार, 90 करोड़ की अवैध संपत्ति चिन्हित

शुक्रवार को जुमा की नमाज अदा करने के बाद शिया समाज के सैंकड़ों लोग जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय पहुंचे। एसएसपी कार्यालय पर मोहल्ला किदवईनगर निवासी अली जैदी पुत्र परवेज जैदी ने प्रदर्शन के बाद समाज के लोगों के साथ एसएसपी संजय वर्मा के नाम दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि करबला (इराक) में हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में देशभर का शिया समाज सदियों से मोहर्रम के जुलूस निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि देता आ रहा है। आरोप है कि 30 अगस्त 2025 को प्रसारित टीवी शो ‘बिंदास बोल में सुरेश चव्हाण ने दिल्ली के मुस्तफाबाद में निकाले गए मोहर्रम के जुलूस में शामिल घोड़े और ऊंट की पवित्र सवारी को अपमानजनक शब्दों में ‘जानवरों का इस्लामिकरण, ‘घोड़ी को बुर्का और ‘ऊंटनी को हिजाब कहकर मज़ाक उड़ाया। इससे न केवल शिया समाज बल्कि अमनपसंद लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुँची है।

इसे भी पढ़ें:  रांची एयर एंबुलेंस क्रैश, जंगल में गिरा विमान

वहीं दूसरी ओर अन्जुमन दुआ-ए-ज़ेहरा के सचिव एवं प्रवक्ता रौनक जैदी (शाज़ी) ने बताया कि मौलाना अरशद काज़मी, मौलाना बाकर काज़मी और मौलाना मौहम्मद हुसैनी की सरपरस्ती में अली जैदी की निगरानी में प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी को सौंपा गया। प्रदर्शन में शहर के प्रमुख शिया हजरात ने एकजुट होकर सुरेश चव्हाण पर दंगा भड़काने, शांति भंग करने और धार्मिक वैमनस्य फैलाने के गंभीर आरोप लगाते हुए रोष प्रकट किया। ज्ञापन में कहा गया कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करके समाज में सद्भाव बनाए रखा जा सकता है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से साजीद, सलीस, हुसैन, हसन नवाज, जमाल मिजा, अच्छू नेता, शबाब जैदी, मनव्वर, अजहर, जफर अली आरफी, नदीम एडवोकेट, लारेब जैदी, रजब अली मिर्जा, नदीम जैदी, इरम जैदी, शहजाद जैदी, हसन रजा, नबी हैदर, वारिस आरफी सहित शिया समाज के प्रमुख हजरात शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ खादर में आबकारी विभाग की सघन दबिश, अवैध शराब पर रोक

Also Read This

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में मेडिकल मेवेरिक्स ने सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से हराया

आखिरी ओवरों में पलटा मैच, कप्तान वैभव की घातक स्पिन गेंदबाजी से टाइगर्स की टीम 2 गेंद शेष रहते हुई ढेर मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पूल-बी में गुरुवार सुबह चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स ने रोमांचक संघर्ष में सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। अंतिम ओवरों में गेंदबाज वैभव की शानदार स्पिन गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया और टाइगर्स के हाथ से जीत फिसल गई। इस हार के साथ टाइगर्स के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है। इस मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का

Read More »

दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, कई लोग घायल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार लोगों को हिरासत में लिया, अन्य आरोपियों की तलाश मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर में दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम अमीरनगर में दो पक्षों के बीच हुए पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत

Read More »

फार्म हाउस में चौकीदार की हत्या, रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी

नई मंडी थाना क्षेत्र में हुई वारदात, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, हत्या के बाद पहचान मिटाने की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस पर चौकीदारी करने वाले व्यक्ति का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, जिससे हत्या के बाद पहचान मिटाने के प्रयास की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। नई मंडी थाना क्षेत्र की बीबीपुर पुलिस चौकी के पास स्थित सिक्का फार्म हाउस में गुरुवार सुबह एक चौकीदार का शव

Read More »

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »