आर्य समाज वैदिक संस्कृति, राष्ट्रभावना और सामाजिक एकता का संगमः गौरव स्वरूप

कार्यक्रम में गौरव स्वरूप और विकल्प जैन सम्मानित, वैदिक परंपरा, भजन-प्रवचन और सामाजिक समरसता के संदेश का प्रचार, चार मार्च को होगा समापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आर्य समाज परिसर में 98वां वार्षिकोत्सव एवं होलिकोत्सव श्रद्धा, उत्साह और वैदिक परंपराओं के साथ आरंभ हो गया। तीन दिवसीय इस आयोजन में वैदिक यज्ञ, ध्वजारोहण, भजन-कीर्तन और प्रवचनों के माध्यम से समाज में धर्म, सेवा और राष्ट्रभावना का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

सोमवार को समारोह का शुभारंभ ब्रह्मयज्ञ एवं देवयज्ञ के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात भजनोपदेश एवं प्रवचन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व शांति और समाज में समरसता की कामना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और विकल्प जैन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आर्य समाज नई मंडी के प्रधान गुलवीर सिंह, मंत्री धर्मेन्द्र सिंह पंवार (नीटू) एवं कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश बंसल ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। गौरव स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि वैदिक संस्कृति, राष्ट्रभावना और सामाजिक एकता का यह संगम सभी को धर्म और संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज में सद्भाव, समरसता और राष्ट्रहित की भावना को मिलकर और अधिक सशक्त किया जाए।

इसे भी पढ़ें:  महिलाओं की समस्याएं सुनने पहुंचीं महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटे फल

प्रधान गुलवीर सिंह ने बताया कि आर्य समाज नई मंडी का यह वार्षिकोत्सव 2, 3 और 4 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। 3 मार्च 2026, मंगलवार को सायं 3 बजे से 6 बजे तक भजनोपदेश एवं प्रवचन का विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए विद्वानों ने अपने विचार रखे। समारोह में वैदिक विद्वान और भजनोपदेशक रामनिवास आर्य (पानीपत), उपदेशक आचार्य विरेन्द्र शास्त्री (सहारनपुर) तथा वैदिक प्रवक्ता डॉ. रितिका आर्या ने अपने भजनों और प्रेरणादायी प्रवचनों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। उन्होंने वैदिक सिद्धांतों, नैतिक जीवनशैली और सामाजिक कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़ें:  रामलीला-बालि का हुआ वध, हनुमान जी ने की लंका दहन

तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रतिदिन भजन, प्रवचन और वैदिक अनुष्ठानों के माध्यम से समाज को संस्कारित और संगठित करने का संदेश दिया जा रहा है। आर्य समाज का यह वार्षिकोत्सव क्षेत्र में धार्मिक जागरण और सामाजिक एकता का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। समापन चार मार्च को फाग के दिन होगा। कार्यक्रम संयोजक हेमानी आर्या, विरेन्द्र आर्य, सरोज पांचाल आर्या, राजबाला आर्या एवं अर्पणा आर्या सहित आर्य समाज नई मंडी की पुरुष एवं महिला मंडली ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जेई के नाम पर छह फर्जी फर्म बनाकर हो रही ऑनलाइन ठगी!

Also Read This

मुजफ्फरनगरः धर्म आधारित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में युवक पकड़ा मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गाँव जसोई में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेखर सैनी के रूप में हुई है। आरोप है कि शेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मुस्लिम समुदाय और उनके धर्मग्रंथ के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक साल की बच्ची संग रह रही ईओ प्रज्ञा सिंह की क्यों हो रही जासूसी!पोस्ट में अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के कारण क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तितावी पुलिस ने

Read More »

मुजफ्फरनगर में होलिका पूजन, मोहल्लों में उमड़ी आस्था

मुजफ्फरनगर में होलिका पूजन होली के पावन अवसर पर पूरे उत्साह और आस्था के साथ संपन्न हुआ। शहर के विभिन्न मोहल्लों में महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धा और भक्ति के इस आयोजन ने पूरे शहर को भक्तिमय रंग में रंग दिया।  मंडी में पटेलनगर सहित गांधी कालोनी, सुभाष नगर, बचनसिंह कालोनी, राधिकापुरम, आदर्श कालोनी, अंकित विहार, लालबाग, वर्मा पार्क, प्रेमपुरी, रामपुरी बाग, जानकीदास, जनकपुरी, इंद्रा कॉलोनी, आनन्द पुरी, जाट कालोनी, लक्ष्मण विहार, अग्रसेन विहार, अवध विहार, मीनाक्षीपुरम, नई मंडी रामलीला टिल्ला, मिमलाना रोड और एकता विहार कॉलोनी समेत अनेक स्थानों पर पूजन हुआ। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-रामपुरम में फंसे

Read More »

कोटेदारों का कमीशन बढ़ेगा, राशन दुकानें बनेंगी मॉडल शॉप

कोटेदारों का कमीशन बढ़ेगा — लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह स्पष्ट संकेत देकर प्रदेश भर के राशन डीलरों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे लाखों कोटेदारों के लिए यह ऐलान सुखद खबर बनकर सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कोटेदारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाने जा रही है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशन वितरण प्रणाली में आए बदलावों का श्रेय कोटेदारों की मेहनत और ईमानदारी को दिया। उन्होंने कहा कि ई-पॉस मशीनों के जरिए पारदर्शिता आई है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। यह कोटेदारों के सहयोग से

Read More »

बीकेटी फ्रीजर में शव छिपाकर फरार हुए आरोपी

बीकेटी फ्रीजर में शव मिलने से लखनऊ के चंद्रिका देवी रोड क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वेज बिरयानी की एक दुकान में शराब पार्टी के बाद 30 वर्षीय विजयपाल की हत्या कर शव को खराब फ्रीजर में छिपा दिया गया। विजय शुक्रवार दोपहर से लापता थे। रविवार को चार दिन से बंद दुकान का फ्रीजर खोलने पर शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बीकेटी क्षेत्र में फुटपाथ पर टट्टर लगाकर बनी वेज बिरयानी की दुकान माल के मंझी निकरोजपुर गांव निवासी सनी की है। इसे भी पढ़ें:  ज्ञाना माजरा में मकान ढहने से परिवार बेघर, कई घरों को खतरासनी के पिता का 26 फरवरी को निधन हो

Read More »