BABA KA BIRTHDAY-हारे को सहारा देने स्वर्ण रथ पर सवार होकर आ रहे श्याम बाबा

पांच दिवसीय उत्सव में झांकियाँ, भजन-कीर्तन और भंडारे से गूंजेगा पूरा नगर, श्री गणपतिधाम मंदिर परिवार ने भक्तों को दिया न्यौता

मुजफ्फरनगर। धार्मिक आस्था और भक्ति के रंगों में सराबोर मुज़फ्फरनगर एक बार फिर भगवान श्री खाटू श्याम जी के जयकारों से गूंजने वाला है। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपतिधाम खाटू श्याम मंदिर में इस वर्ष भी परंपरागत उल्लास और श्रद्धा के साथ भगवान श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पंचदिवसीय यह भव्य आयोजन 29 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक चलेगा, जिसमें भक्ति, संगीत और शोभायात्रा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
श्री गणपतिधाम मंदिर ट्रस्ट भरतिया कॉलोनी नई मंडी द्वारा आयोजित भगवान श्री खाटू श्याम जी जन्मोत्सव की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। इस सम्बंध में ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को दी गई जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर गुरुवार को प्रातः 10 बजे श्री खाटू श्याम भगवान की परंपरागत विशाल शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी। इस भव्य यात्रा में 5 बैंड, ढोल, 10 आकर्षक झांकियाँ तथा बाबा श्याम का भव्य रथ, जिसे श्रद्धालु स्वयं हाथों से खींचेंगे, शामिल रहेंगे। यात्रा मार्ग को रंग-बिरंगे झंडों, तोरणों और फूलों से सजाया जा रहा है, जिससे पूरे नगर में उत्सव का वातावरण बन गया है।

बताया कि शोभायात्रा गणपतिधाम मंदिर से प्रारंभ होकर परंपरागत मार्ग नवीन मंडी स्थल, राजवाहा रोड, मुनीम कॉलोनी, जैन कन्या स्कूल, बड़े डाकखाने के सामने से गुजरते हुए गौशाला रोड, नंदी स्वीट्स, पुरानी गुड़ मंडी, पीठ बाजार, बिंदल बाजार, चौड़ी गली, मालवीय चौक, अंसारी रोड, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिव चौक, टाउन हॉल रोड, रेलवे ओवरब्रिज, गांधी कॉलोनी, लक्ष्मीनारायण मंदिर, द्वारिकापुरी, भोपा रोड, वकील रोड और डाकखाना रोड होते हुए पुनः मंदिर परिसर पर सम्पन्न होगी।
इदस पंचदिवसीय कार्यक्रम में भक्तों के लिए कई धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन रखे गए हैं, जिनमें 29 अक्टूबर को पंचमुखी बालाजी संकीर्तन मंडल द्वारा एक शाम ठाकुर जी के नाम संध्या 7.30 बजे से प्रारम्भ होगी। 31 अक्टूबर को मेहंदी श्याम नाम की कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में शाम 5 बजे से होगा। 1 नवम्बर को निशान यात्रा प्रातः 9 बजे शिव चौक से प्रारंभ होकर मंदिर परिसर में सम्पन्न होगी। 1 नवम्बर की रात्रि में एकादशी भव्य कीर्तन शाम से मंगला आरती तक चलेगा। 2 नवम्बर की सायं 7 बजे से बधाई उत्सव व भव्य भंडारे के साथ जन्मोत्सव का समापन होगा। श्री गणपति धाम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जे.पी. गोयल, कैलाश चन्द्र ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिपल, बिजेन्द्र राणा, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गोयल, अमित गुप्ता, अंकित अग्रवाल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, शशांक राणा, रजत राठी, नवनीत गुप्ता, यश गर्ग और तुषार गर्ग सहित समस्त गणपतिधाम परिवार ने नगरवासियों से इस भव्य उत्सव में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होकर भगवान श्री खाटू श्याम के दर्शन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप का छापा-वार्ड 3 में बिना सरिया डाले ठेकेदार ने बना दिया 30 मीटर नाला

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  धनतेरस के दिन पुलिस और बदमाशों में

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  भारतीय हस्तशिल्प उद्योग हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीकः कपिल देवफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप का छापा-वार्ड 3 में बिना सरिया डाले ठेकेदार ने बना दिया 30 मीटर नालाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  भारतीय हस्तशिल्प उद्योग हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीकः कपिल देवलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »