आनंद हॉस्पिटल में बाला जी: न्यूरो सर्जन डॉ. करन मारवाह को शोभायात्रा का निमंत्रण

23 मार्च से 4 अप्रैल तक विविध धार्मिक कार्यक्रम, मंदिर कमेटी द्वारा प्रमुख हस्तियों को दिया गया आमंत्रण

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के भरतिया कॉलोनी स्थित बालाजी धाम मंदिर में इस वर्ष बालाजी जन्मोत्सव को विशेष भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित इस उत्सव में जिलेभर के श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंदिर कमेटी के द्वारा जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों को श्री बालाजी की शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए विशेष आमंत्रण दिया जा रहा है। भगवान श्री बालाजी का ऐसा ही निमंत्रण आनंद हॉस्पिटल में भी पहुंचा।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर पत्नी हत्या: लव मैरिज के 4 महीने बाद पति ने की हत्या, थाने जाकर किया सरेंडर

मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर प्रसिद्ध न्यूरो चिकित्सक डॉ. करन मारवाह को बालाजी जन्मोत्सव 2026 में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान प्रमुख चावल व्यापारी अंकित गर्ग, भाजपा नेता शिवम सिंघल और विवेक गर्ग भी मौजूद रहे। डॉ. करन मारवाह ने बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों का अपने अस्पताल में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बालाजी महाराज के जन्मोत्सव जैसे पावन अवसर पर आमंत्रण मिलना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने बालाजी महाराज में अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जन्मोत्सव श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभव लेकर आएगा और जनपद में भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बनाएगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बुजुर्ग व्यापारियों के लिए सरकार से मांगी पेंशन योजना

मंदिर समिति के अनुसार, भरतिया कॉलोनी स्थित बालाजी धाम में इस वर्ष बालाजी महाराज का जन्मोत्सव अभूतपूर्व भव्यता और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की शुरूआत 23 मार्च से होगी, जो 4 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस दौरान भजन संध्या, कथा, धार्मिक अनुष्ठान और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्सव का मुख्य आकर्षण 2 अप्रैल (चैत्र सुदी पूर्णिमा) को आयोजित होने वाली विशाल शोभायात्रा होगी। इस दिन प्रात: 6:30 बजे बालाजी महाराज का अलौकिक स्वर्ण श्रृंगार किया जाएगा, जिसके बाद महाआरती और छप्पन भोग का आयोजन होगा। इसके पश्चात सुबह 9:00 बजे बालाजी महाराज स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न झांकियां, भक्ति संगीत और धार्मिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी। आयोजन को लेकर मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

इसे भी पढ़ें:  SHAYAM BIRTHDAY-श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा

Also Read This

पेट्रोल डीजल एक्साइज ड्यूटी कटौती, आम जनता को कितना फायदा

सरकार ने पेट्रोल डीजल एक्साइज ड्यूटी कटौती करते हुए बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर और डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई है। यह कदम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच उठाया गया है। भारत में इस फैसले का उद्देश्य पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखना बताया जा रहा है, ताकि आम उपभोक्ताओं पर अचानक बढ़ती कीमतों का असर सीमित रहे। क्या है पेट्रोल डीजल एक्साइज ड्यूटी कटौती का असर सरकार द्वारा की गई इस कटौती के बावजूद तुरंत कीमतों में गिरावट की संभावना कम बताई जा रही है। तेल कंपनियां कच्चे तेल की लागत और

Read More »

जम्मू-कश्मीर विधानसभा हंगामा: मोदी विरोध पर हाथापाई

जम्मू-कश्मीर विधानसभा हंगामा शुक्रवार को उस समय चरम पर पहुंच गया जब बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी के बाद कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई। हालात इतने बिगड़ गए कि मार्शलों को हस्तक्षेप करना पड़ा। सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से ही सदन का माहौल तनावपूर्ण रहा और कुछ ही देर में यह तीखी राजनीतिक भिड़ंत में बदल गया। सदन में उस वक्त तनाव बढ़ गया जब विपक्षी सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘नरेंद्र मोदी हाय-हाय’ और ‘मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए। इस पर भाजपा विधायक अपनी सीटों से उठ खड़े हुए और कड़ा विरोध जताया। जवाब में

Read More »

मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े लूट और चोरी की वारदातों से हड़कम्प

पैठ में पशु खरीदने पहुंचे पशु व्यापारी के 9 लाख उड़ाये, मीरापुर में चालक से कैंटर लूटकर बदमाश हुए फरार, पुलिस बता रही चोरी

Read More »

रामनवमी पर बड़ा ऐलान: सनातन धर्म सभा सहित धार्मिक संस्थाओं को पालिका कर से मिलेगी मुक्ति

नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप की अनुपस्थिति में यह संकल्प लिया

Read More »