वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी सुपारी किलर बनारसी यादव को मार गिराया। बनारसी पर सारनाथ थाना क्षेत्र में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या का मुख्य आरोप था। मुठभेड़ चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारियासनपुर रिंग रोड पर हुई। बनारसी यादव की सूचना मिलने पर एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने संबंधित थानों की मदद से घेराबंदी की। बनारसी यादव खुद को घिरा देखकर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। बनारसी यादव पर दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

मुजफ्फरनगर में सनातन समाज को जागृत करेगा शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान
डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से मंदिर इकोसिस्टम, स्वदेशी ई-कॉर्म्स और शाश्वत कार्ड की दी जानकारी





