बरेली में बिना अनुमति सामूहिक नमाज का मामला, खाली मकान में नमाज पढ़ते 12 लोग गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बिना प्रशासनिक अनुमति सामूहिक रूप से नमाज अदा करने के मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिशारतगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मद गंज गांव में की गई, जहां एक खाली पड़े मकान में कथित तौर पर कई हफ्तों से जुमा की नमाज पढ़ी जा रही थी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-वेयर हाउस से निकली ईवीएम का डीएम ने फुल सिक्योरिटी मूवमेंट

पुलिस के अनुसार, संबंधित खाली मकान को अस्थायी रूप से मदरसे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के सामूहिक नमाज अदा की जा रही थी। शनिवार को इस संबंध में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एहतियातन कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अंशिका वर्मा ने बताया कि मामले में 12 लोगों को शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया है। सभी आरोपियों को शनिवार को ही मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

इसे भी पढ़ें:  संगठन का नाम न बदलो, अपनी पहचान कायम रखोः राकेश टिकैत

उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

एसपी (साउथ) अंशिका वर्मा ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार की नई धार्मिक गतिविधि या आयोजन करना कानून का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव कार्यालय पहुंचे एसएसपी ने अफसरों संग की समीक्षा

Also Read This

एनसीईआरटी सिलेबस समीक्षा का आदेश, विवादित अध्याय पर नई बहस

एनसीईआरटी सिलेबस समीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बयान दिया है। सरकार ने अदालत को बताया कि एनसीईआरटी के पूरे सिलेबस की समीक्षा कराई जाएगी और इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। यह मामला कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में शामिल न्यायपालिका से जुड़े विवादित अध्याय को लेकर उठा था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने केंद्र, राज्यों और विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे विवादित अध्याय का मसौदा तैयार करने वाले तीन विशेषज्ञों से दूरी बनाए रखें। दरअसल, एनसीईआरटी की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक ‘समाज की खोज: भारत और उससे आगे’ में एक अध्याय शामिल किया गया

Read More »

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या से परेशान उपभोक्ता

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या अब आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के असर के बीच गैस की कीमत बढ़ने के बाद सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी दोनों में दिक्कतें सामने आ रही हैं। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग करने के बाद भी सिलिंडर समय पर नहीं मिल पा रहा है और उन्हें गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या के चलते कई लोगों को ऑनलाइन बुकिंग में तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के कार्यालयों में उपभोक्ताओं को सर्वर न चलने की समस्या बताई जा रही है। जिन लोगों ने सात मार्च से पहले सिलिंडर

Read More »