बड़ा फैसलाः भारतीय किसान यूनियन ने की चार जिलों की इकाइयाँ भंग

राज्य समन्वय समिति की अनुशंसा पर शीर्ष नेतृत्व ने लिया निर्णय, चारों जिलों के जिलाध्यक्ष भी किए पदमुक्त

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए देवीपाटन मंडल के चार जिलों की जिला इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। राज्य समन्वय समिति की संस्तुति के बाद शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए गए इस निर्णय से संगठन में व्यापक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
भारतीय किसान यूनियन के केन्द्रीय कार्यालय से शनिवार को जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश की राज्य समन्वय समिति (कोर्डिनेशन कमेटी) के निर्णय के आधार पर देवीपाटन मंडल के चार जनपदोंकृबहराईच, गोण्डा, बलरामपुर और श्रावस्तीकृकी जिला इकाइयों को भंग कर दिया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शीर्ष नेतृत्व की ओर से स्पष्ट किया गया है कि चारों जिलों में जिला संगठन के अध्यक्षों को भी उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। यह कदम संगठनात्मक सक्रियता और अनुशासन को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बालिका का अपहरण कर रेप मामले में दो आरोपियों को सजा

जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य समन्वय समिति की अनुशंसा के बाद शीर्ष नेतृत्व ने व्यापक विचार-विमर्श कर यह निर्णय लिया। संगठन का मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों में संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा और पुनर्संरचना आवश्यक थी। अब इन चारों जनपदों में संगठन की जिम्मेदारी राज्य एवं क्षेत्रीय कार्यकारिणी संभालेगी। यह कार्यकारिणी न केवल संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी करेगी, बल्कि यूनियन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और उनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी निभाएगी।
इस आदेश के साथ शीर्ष नेतृत्व ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी कार्यक्रमों की योजना तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के लिए राज्य एवं क्षेत्रीय कार्यकारिणी अगले आदेश तक संबंधित जिलों में कार्य करती रहेगी। शीर्ष नेतृत्व द्वारा इन चारों जिलों में शीघ्र ही नई इकाइयों का गठन किया जायेगा। इस निर्णय को संगठन के भीतर व्यापक पुनर्गठन की प्रक्रिया की शुरुआत माना जा रहा है। यूनियन के जानकारों का मानना है कि यह कदम आगामी आंदोलनों और कार्यक्रमों को अधिक संगठित और प्रभावी बनाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना 78वां स्वतंत्रता दिवस

Also Read This

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »

ममता बनर्जी का दावा, असम चुनाव में बाहर से लोग लाई भाजपा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए असम चुनाव के लिए बाहरी वोटर लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को असम के मतदाताओं पर भरोसा नहीं था, इसलिए बाहर से लोगों को वहां लाया गया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं।” ममता बनर्जी ने यह बयान उत्तर 24 परगना जिले के तेंतुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया। उनका यह हमला ऐसे समय आया है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Read More »