मुजफ्फरनगर-खेत में घास काट रही महिला से बाइक सवारों ने की लूट

मुजफ्फरनगर। रामराज थाना क्षेत्र के नया गांव में खेत में घास काट रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश महिला को आतंकित कर उसके कान के कुंडल, लॉकेट और नाक की नथ छीनकर फरार हो गए। घटना के कई दिन बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जनपद मुजफ्फरनगर के थाना रामराज क्षेत्र के ग्राम नया गांव निवासी शाहीन पत्नी जबाब मियां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह घर पर रहकर पशुपालन का कार्य करती है। उसके पति जबाब मियां गुजरात में नग बेचने का काम करते हैं। पीड़िता के अनुसार 27 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे वह अपना घोड़ा-तांगा लेकर घास काटने के लिए ग्राम नीला जलालपुर के जंगल में गई थी। जब वह खेत में घास काट रही थी, तभी काली मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रजवाहे में बोरे से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस-फोरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग

बदमाशों ने महिला को आतंकित करते हुए उसके कान के कुंडल, गले का लॉकेट और नाक की नथ छीन ली। महिला ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी तेज गति से बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने घर पहुंचकर फोन के माध्यम से अपने पति को पूरी जानकारी दी। पति के घर आने का इंतजार करने के कारण तुरंत शिकायत दर्ज नहीं हो सकी। वो पति के आने का इंतजार करती रही, लेकिन होली के सीजन में काम के चलते भी पति के घर नहीं आ पाने पर महिला ने अब अपने देवर अरशद के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आयुर्वेदिक चिकित्सक की दुकान में चोरी का प्रयास

Also Read This

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना 78वां स्वतंत्रता दिवस परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई

Read More »

पमनावली बिजली लाइन हादसा से मचा हड़कंप, टीनशेड में लगी आग

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र में पमनावली बिजली लाइन हादसा उस समय हो गया जब पमनावली बिजलीघर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर मकानों पर गिर गया। तार गिरते ही करंट फैल गया और आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना व्यापारी बिजेन्दर सैनी, नरेश सैनी, कृष्णपाल सैनी और विनोद सैनी के मकानों के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार बिजेन्दर सैनी के मकान के टीनशेड पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर गिर गई। तार से करंट उतरने के कारण टीनशेड में बंधे पशु घबराकर रंभाने

Read More »