भाकियू का ऐलानः ट्रैक्टर लेकर जिला मुख्यालयों का घेराव करेंगे किसान

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदर्शन करेंगे यूनियन कार्यकर्ता, गन्ना उत्पादक जनपदों में ढुलाई शुल्क वृद्धि और रिजेक्ट प्रजाति मुद्दा रहेगा प्रमुख

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने 26 नवम्बर को देश भर में व्यापक आंदोलन की घोषणा की है। शनिवार को संगठन के केन्द्रीय कार्यालय से जारी सूचना में बताया गया कि किसानों की लंबित समस्याओं, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य, गन्ना मूल्य भुगतान और सरकारों की किसानदृविरोधी नीतियों के विरोध में यह बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
भाकियू शीर्ष नेतृत्व द्वारा शनिवार को जारी की गई आंदोलन की सूचना के अनुसार इस वर्ष ऐतिहासिक दिल्ली किसान आंदोलन के पाँच वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसी अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 नवम्बर 2025 को देशभर के किसान अपनेदृअपने जिला मुख्यालयों पर एकजुट होकर धरनादृप्रदर्शन करेंगे और जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। संगठन ने विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश के गन्ना उत्पादक जनपदों की समस्याओं को रेखांकित किया है। जारी सूचना में कहा गया कि ढुलाई शुल्क (किराया) बढ़ाए जाने और रिजेक्ट प्रजाति को लेकर किसानों में भारी नाराजगी है। भाकियू इन दोनों मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए किराया बढ़ोतरी का विरोध करेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अफसरों से नाराज ग्रामीण ब्लॉक कार्यालय पर करेंगे शोकसभा

भाकियू के जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व से निर्देश मिल चुके हैं और जिले में आंदोलन की तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। सभी ब्लॉक एवं तहसील अध्यक्षों को आवश्यक दिशादृनिर्देश जारी कर दिए गए हैं। राठी ने बताया कि किसान और संगठन के कार्यकर्ता 26 नवम्बर को ट्रैक्टरों के साथ जिला मुख्यालय की ओर कूच करेंगे। रूट तय करने को लेकर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा लगातार मंथन किया जा रहा है। भाकियू ने साफ कहा है कि जब तक किसानों की माँगों पर ठोस कार्यवाही नहीं होती, आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ता रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  बोर्ड बैठक की कार्यवाही पर सभासद मनोज कुमार ने दर्ज कराई आपत्ति

Also Read This

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले – अब पड़ोसियों पर हमला नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग चाहता है।सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जिन पड़ोसी देशों पर हमले हुए हैं उनसे माफी मांगना जरूरी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बताया कि सैन्य बलों को स्पष्ट आदेश दे दिया गया है।  उन्होंने कहा, “सैन्य बलों को निर्देश दिया गया है कि अब से पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न किया जाए जब तक उन पर पहले हमला न हो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि

Read More »

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो जाने के बाद मिडिल ईस्ट का संकट और गहरा गया है। इस घटना के बाद उनके अंतिम क्षणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।  ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फताली ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई अपनी सुरक्षा के लिए किसी बंकर में नहीं गए थे। उन्होंने बताया कि वे अंतिम समय तक राष्ट्रपति भवन के अपने कार्यालय में ही मौजूद रहे। राजदूत ने पश्चिमी मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि खामेनेई हमले के डर से बंकर में चले

Read More »

पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को

Read More »

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »