भाकियू (तोमर) ने स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों पर मोर्चा खोला

निजी अस्पतालों में फर्जी डॉक्टरी और की जा रही वसूली को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर हो रही कथित धांधली और निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

अंकित गुर्जर ने आरोप लगाया कि जिले के छोटे और बड़े अस्पतालों में कई डॉक्टर सर्जरी कर रहे हैं, जिनके पास संबंधित डिग्री नहीं है। उन्होंने मांग की कि जनपद के सभी अस्पतालों के डॉक्टरों और सर्जरी करने वाले विशेषज्ञों की गहन जांच की जाए। उन्होंने कहा कि बिना डिग्री या फर्जी तरीके से चल रहे क्लीनिक और अस्पताल तत्काल कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएं। भाकियू (तोमर) ने निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों से इमरजेंसी के नाम पर अधिक फीस वसूलने का मामला भी उठाया। अंकित गुर्जर ने कहा कि दो से ढाई गुना अधिक शुल्क वसूली जा रही है, जो सीधे किसानों और आम जनता के साथ ठगी है। संगठन ने अवैध वसूली तुरंत बंद कराने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  कोहरे में परिवार पर कहरः हरनाकी के किसान की हादसे में दर्दनाक मौत

यूनियन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे किसी के उत्पीड़न के पक्ष में नहीं हैं। ज्ञापन में कहा गया कि किसी भी अस्पताल पर बिना जांच के सील न लगाई जाए। पहले पूरी निष्पक्षता से जांच की जाए और दोष सिद्ध होने पर प्रशासन कठोर कार्रवाई से पीछे न हटे। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने किसान संगठन द्वारा उठाई गई समस्याओं पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाकियू तोमर के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. आसि, डॉ साकिब युवा जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, अमित, रिहान चौधरी पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष, आकिल राजपूत युवा जिला प्रभारी, आशीष शर्मा नगर अध्यक्ष, सलीम मलिक युवा नगर अध्यक्ष, जाकिर ठाकुर ब्लॉक उपाध्यक्ष, छोटा, अब्दुल वाहिद, शमीम मलिक, गुलशेर मलिक, वंश भारद्वाज सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आए 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Also Read This

कर्नाटक में नन्जुन्दा स्वामी की पुण्यतिथि पर राकेश टिकैत की श्रद्धांजलि

अमृत भूमि में चौधरी राकेश टिकैत ने किया ध्वजारोहण, किसानों के संघर्ष को बताया जीवंत विरासत मुजफ्फरनगर। कर्नाटक के चामराजनगर स्थित अमृत भूमि में देश के प्रख्यात किसान नेता प्रोफेसर नन्जुन्दा स्वामी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर किसान आंदोलन की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ इन दिनों कर्नाटक राज्य के दौरे पर हैं। उन्होंने कर्नाटक के चामराजनगर के समीप स्थित अमृत भूमि पहुंचकर महान किसान नेता प्रोफेसर नन्जुन्दा स्वामी की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर पुष्प

Read More »

Muzaffarnagar: शहर में हो रही दूषित जल आपूर्ति पर मंडलायुक्त नाराज

मीडिया की शिकायत पर लिया गंभीर संज्ञान, डीएम को जांच के आदेश, मांगी रिपोर्ट नगरपालिका के निरीक्षण के दौरान उठा जनहित का मुद्दा, ईओ को दिए तत्काल समाधान कराए जाने के निर्देश   मुजफ्फरनगर। शहर की विभिन्न कालोनियों में दूषित एवं गंदे जल की आपूर्ति की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने नगर पालिका के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराकर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मौके पर ही पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को समस्याक ा तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए और डीएम को निगरानी के

Read More »

Muzaffarnagar: कलेक्ट्रेट से तहसील तक कमिश्नर ने परखा प्रशासन का काम

निर्माणाधीन कलक्टर ऑफिस और अभिलेखागार का भी किया निरीक्षण, एसडीएम कोर्ट में बैठकर जानी वादों के निस्तारण की हकीकत मुजफ्फरनगर। शासन की मंशा के अनुरूप सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर मुख्यालय पहुंचकर कलेक्ट्रेट, तहसील सदर और नगरपालिका परिषद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति और राजस्व वसूली की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने मंडलायुक्त का स्वागत किया। औपचारिक स्वागत के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर

Read More »

“हर कोई शंकराचार्य नहीं बन सकता…” विधानसभा में गरजे योगी, बोले – कानून से ऊपर कोई नहीं, मैं भी नहीं

लखनऊ। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं लिख सकता और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, मैं भी नहीं।” सीएम योगी ने कहा कि भारत के सनातन धर्म में शंकराचार्य का पद सर्वोच्च और पवित्र माना जाता है। देश के चारों दिशाओं में स्थापित चार पीठों – उत्तर में ज्योतिष पीठ, दक्षिण में श्रृंगेरी, पूर्व में पुरी और पश्चिम में द्वारका – की अपनी परंपरा और मर्यादा है। इसे भी पढ़ें:  अपने वोट के महत्व को समझें प्रत्येक नागरिकः मीनाक्षी स्वरूपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी

Read More »

बाराबंकी में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार: मुख्तार गैंग से जुड़े शोएब उर्फ बॉबी की हाईवे पर हत्या

बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शुक्रवार दोपहर सनसनीखेज वारदात में माफिया मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वह कार से लखनऊ से बाराबंकी लौट रहा था। बाइक सवार हमलावरों ने सर्विस लेन पर कार रोकते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, शोएब पर करीब 15 से अधिक गोलियां चलाई गईं। हमलावर वारदात के बाद अयोध्या की दिशा में फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल शोएब को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के उद्योगों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले कपिल

Read More »

देवबंद में वर्ल्ड यूनानी डे का भव्य आयोजन: 400 करोड़ के नेशनल इंस्टीट्यूट का जिक्र, 90 मरीजों का मुफ्त इलाज

देवबंद। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा घोषित वर्ल्ड यूनानी डे के अवसर पर जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज, देवबंद में हकीम अजमल खां के जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) के यूनानी, सिद्धा एवं सोवा रिगपा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. डॉ. आसिम अली खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि डॉ. आसिम अली खान ने अपने संबोधन में यूनानी चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और विस्तार के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूनानी प्रणाली के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पहल की गई हैं। गाजियाबाद में

Read More »