यूपी में लाल खून का काला खेल: मुजफ्फरनगर में चार ब्लड बैंक सील

चेरिटेबल ट्रस्ट और सोसाइटी के नाम पर चल रहे ब्लड सेंटरों में गंभीर अनियमितताएं उजागर, बिना जांच के रक्त किया जा रहा था ट्रांसफर, चिकित्सक और स्टाफ नदारद

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर समेत प्रदेश के 13 जिलों में रक्त की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की व्यापक छापेमारी में ब्लड बैंकों की कार्यप्रणाली में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। चेरिटेबल ट्रस्ट और सोसाइटी के नाम पर संचालित कई केंद्रों में बिना मानकों के रक्त संग्रह और ट्रांसफर किए जाने, योग्य चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्टाफ की अनुपस्थिति जैसी लापरवाहियां सामने आई हैं। कार्रवाई के तहत मुजफ्फरनगर में चार ब्लड बैंक सील किए गए हैं, जबकि दो जिलों में तीन अन्य केंद्रों पर तत्काल प्रभाव से संचालन रोक दिया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और सख्ती पर जोर बढ़ गया है।

इसे भी पढ़ें:  AJAB-GAJAB--एक ही परिवार में ब्याहली गई तीनों बहनों ने पतियों कर दिया केस

मुजफ्फरनगर जनपद के औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) मुख्यालय के निर्देश पर गठित अंतर-जनपदीय औषधि निरीक्षक टीमों ने प्रदेश के कई जिलों में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान मुजफ्फरनगर, बरेली, इटावा, रायबरेली, मुरादाबाद, कुशीनगर, आगरा, जौनपुर, अमरोहा, बलरामपुर, बागपत, मैनपुरी और भदोही में संचालित कुल 36 ब्लड बैंकों का निरीक्षण किया गया।

इस औचक जांच के दौरान मुजफ्फरनगर और बरेली में 6-6, इटावा, रायबरेली और मुरादाबाद में 5-5, कुशीनगर में 2 तथा अन्य जिलों में एक-एक केंद्र की जांच की गई। टीम ने ब्लड स्टोरेज, परीक्षण प्रक्रिया, तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता, उपकरण संचालन और संबंधित अभिलेखों का गहन सत्यापन किया। निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कई केंद्रों पर रक्तदाता और प्राप्तकर्ता का विवरण उपलब्ध नहीं मिला। अनिवार्य एलाइजा जांच नहीं की जा रही थी, कोल्ड चेन व्यवस्था ध्वस्त पाई गई और कई स्थानों पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व तकनीकी कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित मिले। सबसे गंभीर मामला बिना परीक्षण रिकॉर्ड के बड़े स्तर पर रक्त ट्रांसफर का सामने आया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली मेरठ रैपिड रेल का ट्रायल सफल, 22 फरवरी से संचालन

बताया कि इन खामियों को गंभीर मानते हुए 7 ब्लड बैंकों में रक्त संचालन से जुड़े सभी कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करा दिए गए हैं। इसके अलावा शेष केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन ब्लड बैंकों पर कार्यवाही की गई है, उनमें चार मुजफ्फरनगर में संचालित किये जा रहे थे। इनमें जीवांश चेरिटेबल ब्लड सेंटर विकास भवन मेरठ रोड मुजफ्फरनगर, सर्वोदया चेरिटेबल ब्लड सेंटर भोपा रोड मुजफ्फरनगर, एसडी मेडिकल इंस्टीट्यूट भोपा रोड मुजफ्फरनगर और दुर्गा चेरिटेबल ब्लड सेंटर रुडकी रोड मुजफ्फरनगर के अलावा अचिंत्य चेरिटेबल ब्लड सेंटर फ्रेंड्स कालोनी इटावा, मानव सेवा चेरिटेबल ब्लड सेंटर आईटीआई चौराहा इटावा और लाइन्स चेरिटेबल ब्लड सेंटर मिनी बाइपास रोड बरेली शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  महिला के खिलाफ मुकदमे में ‘खेल’ उजागर, इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिर

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन ब्लड बैंकों का संचालन रोका गया है, वहां उपलब्ध रक्त और उसके घटकों के सुरक्षित निस्तारण के लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि जनस्वास्थ्य पर कोई खतरा न उत्पन्न हो। एफएसडीए की इस कार्रवाई ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही की गंभीर तस्वीर उजागर की है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वाले केंद्रों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read This

यूपी मौसम चेतावनी: 7 दिन तक बारिश-ओलों का खतरा, किसान सतर्क रहें

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह दो लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जिनके असर से 3 से 5 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवा, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। इसके बाद 7 और 8 अप्रैल को फिर से मौसम बिगड़ने के संकेत हैं। सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखने की आशंका है। आधिकारिक सात-दिवसीय चेतावनी के अनुसार पश्चिमी यूपी में 3 और 4 अप्रैल को गरज-चमक के साथ तेज हवा और ओलावृष्टि का खतरा है। पूर्वी यूपी में 4 अप्रैल को ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है, जबकि 3

Read More »
ईरानी तेल टैंकर पिंग शुन ने भारत की जगह चीन का signal देना शुरू किया

ईरानी तेल टैंकर ने बदला रुख, भारत छोड़ अब चीन की ओर

नई दिल्ली। ईरान से कच्चा तेल लेकर भारत की ओर बढ़ रहा एक टैंकर अब अचानक चीन का सिग्नल देने लगा है। शिप-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक अफ्रामैक्स टैंकर पिंग शुन पहले गुजरात के वाडिनार की ओर बढ़ रहा था, लेकिन अब उसका घोषित डेस्टिनेशन चीन का डोंगयिंग दिख रहा है। अगर यह कार्गो भारत उतरता, तो यह लगभग 2019 के बाद भारत की पहली ईरानी क्रूड खेप मानी जाती। जहाज 2002 में बना था और उस पर 2025 में अमेरिकी प्रतिबंध लगाए गए थे। सूत्रों के अनुसार, यह जहाज करीब 6 लाख बैरल ईरानी crude लेकर चल रहा था। हालांकि अभी करिदार और विक्रेता की पहचान सार्वजनिक रूप से साफ

Read More »

दिल्ली-NCR भूकंप: उत्तर भारत के कई शहरों में एक साथ झटके महसूस

दिल्ली-NCR में शुक्रवार देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसके बाद कई लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक झटके सिर्फ दिल्ली-NCR तक सीमित नहीं रहे, बल्कि चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने झटकों को ज्यादा साफ महसूस किया। कई जगह लोग एहतियात के तौर पर खुले स्थानों और पार्कों में इकट्ठा हो गए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जानमाल के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। इसे भी पढ़ें:  महिला के खिलाफ मुकदमे में ‘खेल’ उजागर, इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरयह खबर अभी शुरुआती सूचनाओं के आधार पर सामने

Read More »

खतौली जैन पाठशाला में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अतिशय जैन प्रथम

खतौली की वीतराग विज्ञान पाठशाला के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कस्बे का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में पाठशाला के छह बच्चों ने भाग लिया, जिसमें अतिशय जैन ने प्रथम स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता सन्मति संस्कार संस्थान, कोटा (राजस्थान) की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का विषय “भक्ष्य एवं अभक्ष्य” रखा गया था। इस विषय के जरिए बच्चों ने सिर्फ अभिनय नहीं किया, बल्कि खान-पान से जुड़े संस्कार और जानकारी भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात व्यवस्था देखने सड़कों पर उतरी अधिकारियों की फौज प्रतियोगिता में अतिशय जैन, पुत्र पुलकित जैन,

Read More »

आंचल और आकाश को मिठाई खिलाकर योगी के मंत्री बोले-वाह भाई वाह

यूपीपीसीएस में युवाओं की सफलता से जनपद का बढ़ा मान, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेधावी प्रतिभाओं को किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन करने वाले मेधावी प्रतिभाओं को प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल बसंत विहार क्षेत्र स्थित आकाश कुमार पाल के आवास पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने उन्हें यूपी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर मिठाई खिलाकर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात व्यवस्था देखने सड़कों पर उतरी अधिकारियों की फौज इसके उपरांत

Read More »

ब्लड बैंक कार्रवाई: मुजफ्फरनगर के 4 केंद्रों पर ताला

मुजफ्फरनगर। FSDA ब्लड बैंक कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में चल रहे चैरिटेबल ट्रस्ट और सोसायटी आधारित रक्त केंद्रों की जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। विभागीय जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 7 ब्लड केंद्रों पर तत्काल रोक लगा दी गई है। सबसे बड़ा झटका मुजफ्फरनगर को लगा, जहां 4 केंद्रों का संचालन बंद कराया गया। जांच में जो तस्वीर सामने आई, वह चिंता बढ़ाने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक कई केंद्रों पर अनिवार्य ELISA टेस्ट नहीं हो रहे थे, कोल्ड चेन ठीक से मेंटेन नहीं थी, और रक्तदाता व रक्त प्राप्तकर्ताओं का पूरा रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं मिला। कुछ जगहों पर बिना परीक्षण रिकॉर्ड के

Read More »