एमडीए में रिश्वतखोरीः कार्यालय पर भाजपा नेता का धरना

विपुल त्यागी ने एमडीए उपाध्यक्ष कार्यालय पर प्रदर्शन कर लगाया भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार का आरोप

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) में कथित रिश्वतखोरी और दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर भाजपा नेता विपुल त्यागी बहेड़ी ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष कार्यालय के बाहर ही फर्श पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। अकेले ही धरने पर बैठे भाजपा नेता ने मामले की शिकायत शासन तक पहुंचाने की चेतावनी भी दी और जिला प्रशासन से जांच करते हुए कार्यवाही की मांग की। वहीं एमडीए अधिकारियों ने भाजपा नेता के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनके साथ कोई अभद्रता नहीं की गई।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस, टॉपर बच्चे हुए सम्मानित

आईपीएल शुगर मिल रोहाना पर सरकारी भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए लंबी लड़ाई लड़ने और डॉ. संजीव बालियान के खिलाफ खुला मोर्चा खोलकर चर्चाओं में आये भाजपा नेता विपुल त्यागी बुधवार को अचानक ही उस समय लाइम लाइट में आ गये, जबकि उन्होंने मेरठ रोड स्थित मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के कार्यालय परिसर में विभाग में भ्रष्टाचार, खुली रिश्वतखोरी और आम जनता के साथ दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाते हुए उपाध्यक्ष कविता मीणा के कार्यालय के बाहर फर्श पर बैठकर धरना शुरू कर दिया।
प्रदर्शन के दौरान विपुल त्यागी ने आरोप लगाया कि विकास प्राधिकरण में आम जनता के कार्य बिना सुविधा शुल्क के नहीं हो रहे हैं तथा फरियादियों के साथ और लोगों की शिकायत लेकर आने वालों के साथ एमडीए अधिकारियों के द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर मामले में रिश्वतखोरी हो रही है। किसी की सुनवाई नहीं होती और न ही शिकायतों व समस्याओं का समाधान करने के लिए एमडीए के अधिकारी संवेदनशील हैं, जनता के बीच भाजपा सरकार की छवि ऐसे अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण धूमिल हो रही है, उन्होंने जिला प्रशासन से मामलों की जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग करते हुए कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे। धरने की सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया और शिकायतों की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, लेकिन विपुल धरने पर बैठे रहे। वहीं मामले में एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसे आरोप गलत हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई है। जो भी शिकायत लेकर वो आये उसको सुना गया और आश्वासन भी दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  अपने वोट के महत्व को समझें प्रत्येक नागरिकः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई

पीएनजी गैस क्या है और क्यों वैश्विक युद्ध के बीच इसकी सप्लाई प्रभावित नहीं हुई—यह सवाल इस समय बेहद अहम बन गया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में ऊर्जा सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे भारत समेत कई देशों में एलपीजी संकट गहराता दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 फीसदी इसी रास्ते से आता है। इसी कारण कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पीएनजी गैस क्या है समझें

Read More »

मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विरोध प्रदर्शन के बाद मचा हड़कम्प, पुलिस ने समझाया, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक को नोटिस मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर की है, जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच हिंदूवादी नेताओं ने भी अस्पताल को अवैध बताते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग करते हुए उनके साथ अस्पताल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

Read More »

सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

नई मंडी स्थित चाप सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसे भी पढ़ें:  अस्पताल में महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जमकर हंगामाकार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया: जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया सह प्रभारी भैया

Read More »

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।  प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा

Read More »