पूर्व मंत्री संजीव बालियान सहित भाजपा-रालोद नेताओं से हटेंगे मुकदमे!

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दर्ज 28 मुकदमे वापस लेने की दी अनुमति, गंभीर मामलों पर 26 फरवरी को सुनवाई

मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी के दौरान जारी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में प्रदेश के कई कद्दावर नेताओं को बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को 25 जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज 28 मामूली मुकदमे वापस लेने की अनुमति प्रदान कर दी है। हालांकि इन नेताओं के खिलाफ विभिन्न अदालतों में चल रहे गंभीर धाराओं वाले मामलों पर अंतिम निर्णय करने के लिए 26 फरवरी की तिथि नियत की गई।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख राजनीतिक चेहरों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से बड़ी कानूनी राहत मिली है। न्यायालय ने राज्य सरकार द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए 25 जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज 28 मुकदमों को वापस लेने की अनुमति दे दी है। ये मुकदमे मुख्य रूप से कोरोना महामारी के काल में लागू दिशा-निर्देशों (कोरोना गाइडलाइन) के उल्लंघन और अन्य लघु आपराधिक आरोपों से संबंधित हैं। इस फैसले से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व सांसद भारतेन्दु सिंह, पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा, पूर्व विधायक उमेश मलिक, राष्ट्रीय लोकदल के विधानमंडल दल के नेता बुढ़ाना विधायक राजपाल सिंह बालियान, थानाभवन से विधायक अशरफ अली खां, शामली से विधायक प्रसन्न चौधरी सहित कुल 25 नेताओं को राहत मिली है। इस कानूनी राहत का लाभ महोबा की उमा भारती, अलीगढ़ के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, आजमगढ़ की नीलम सोनकर, जौनपुर की सीमा द्विवेदी, कानपुर के अभिजीत सांगा, उन्नाव के अनिल सिंह, बुलंदशहर के विजेंद्र सिंह व मीनाक्षी सिंह तथा अयोध्या के वेदप्रकाश गुप्ता को भी मिला है।

इसे भी पढ़ें:  बीडीओ चरथावल की रिपोर्ट पर लटकी पालिका की जांच

राज्य सरकार ने इन नेताओं के खिलाफ दर्ज कुल 72 मुकदमों को वापस लेने के लिए उच्च न्यायालय में अर्जियां दाखिल की थीं। न्यायालय की पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति एस. डी. सिंह और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ल शामिल थे, ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि जिन मामलों में गंभीर आपराधिक धाराएं नहीं हैं, उन्हें विधि के प्रावधानों के तहत वापस लिया जा सकता है। कोर्ट ने 28 मामलों में केस वापसी की अनुमति प्रदान की है। वहीं, गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में अंतिम आदेश सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई की तिथि 26 फरवरी निर्धारित की गई है।

इसे भी पढ़ें:  CYBER FROUD-एसपी ऑफिस से आया फोन और ठग लिए 37 हजार

जनप्रतिनिधियों सांसद और विधायक के आपराधिक मामलों की वापसी को लेकर अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। उच्चतम न्यायालय ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया था कि जनप्रतिनिधियों के मामलों को वापस लेने से पहले संबंधित उच्च न्यायालय से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिकाएं दाखिल कीं। न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह लोक अभियोजक के माध्यम से संबंधित जिला न्यायालयों में केस वापसी की अर्जी प्रस्तुत करे, जहां गुण-दोष के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। न्यायालय ने टिप्पणी की कि कोरोना महामारी के दौरान सार्वजनिक सेवा और राजनीतिक गतिविधियों के चलते दर्ज हुए इन अपेक्षाकृत मामूली मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया संबंधित जिलों की अदालतों के माध्यम से पूरी की जाएगी। उच्च न्यायालय के इस आदेश के बाद प्रदेश सरकार को कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  कूड़ा डालने के विवाद में खूनी संघर्ष... किशोरी की मौत, छह घायल

Also Read This

राकेश टिकैत की ओड़िसा में गिरफ्तारी की खबर से भड़का मुजफ्फरनगर, थानों पर भाकियू का डेरा; हाईवे जाम की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। राकेश टिकैत को ओड़िसा में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आते ही मुजफ्फरनगर में माहौल गरमा गया। जानकारी मिलते ही भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और जिले के कई थानों पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। बताया गया कि राकेश टिकैत भुवनेश्वर में आयोजित किसानों के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी ओड़िसा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे यह सूचना मिलते ही सिसौली स्थित किसान भवन में भाकियू पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई, जिसमें थानों के घेराव का निर्णय लिया गया। इसे भी पढ़ें:  बीडीओ चरथावल की रिपोर्ट पर लटकी पालिका की जांचबैठक के

Read More »

27 आईपीएस ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी-देहात बदले

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस तबादला के तहत बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। मुजफ्फरनगर जिले में एसपी सिटी और एसपी देहात दोनों पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। 27 आईपीएस ट्रांसफर, 13 जिलों के कप्तान बदले राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 आईजी रैंक और 26 एसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुल 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आस्था से परिपूर्ण वातावरण में गंगा जल वितरित13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए, बहराइच और रामपुर के एसपी को पीएसी में भेजा गया, दीक्षा शर्मा

Read More »

खतौली सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा परिणाम जारी, छात्रों में खुशी की लहर

खतौली सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा परिणाम सोमवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में खुशी का माहौल नजर आया। कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। इसे भी पढ़ें:  नई मंडी में सीसीटीवी कैमरों की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसानमुख्य अतिथि मदन छाबड़ा ने अपने हाथों से सभी मेधावियों को सम्मानित किया। विद्यालय की टॉपर वैष्णवी, कीर्ति और निझ्ररा रहीं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया। मुख्य

Read More »

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार ने बदली जंग की तस्वीर

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार इस समय दुनिया की सबसे बड़ी चर्चा बन गए हैं, जहां लेजर तकनीक से ₹300 में ड्रोन गिराने जैसे दावे सामने आ रहे हैं। इस जंग में सिर्फ विनाश नहीं, बल्कि हथियारों की ताकत और नई तकनीक का प्रदर्शन भी हो रहा है। इजरायल और अमेरिका को उम्मीद थी कि कुछ घंटों में ईरान झुक जाएगा, लेकिन ईरान के हथियारों और रणनीति ने युद्ध की दिशा बदल दी। ईरान के खिलाफ इस्तेमाल हो रही गार्क (ग्लोबल ऑटोनॉमस रिकॉनसेंस क्राफ्ट) बोट बेहद खतरनाक मानी जा रही है। बिना पायलट के चलने में सक्षम, 5000 घंटे लगातार ऑपरेशन, रियल टाइम डेटा ट्रांसमिशन, पनडुब्बियों और माइन्स की पहचान, यह बोट समुद्र से

Read More »

महावीर जयंती देवबंद पर उमड़ा जनसैलाब, निकली विशाल शोभायात्रा

देवबंद में महावीर जयंती देवबंद के अवसर पर जैन समाज ने भगवान महावीर स्वामी की 2625वीं जन्म जयंती बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई और श्रद्धालुओं ने ‘जियो और जीने दो’ के संदेश पर चलने का संकल्प लिया। नगर में जैन समाज की ओर से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।  पालकी यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी सारगवाड़ा से प्रारंभ हुई। इसके बाद श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी बाहरा से भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा को लेकर भव्य पालकी मे विराजमान कर श्री दिगंबर जैन मंदिर कानूनगोयान, हनुमान चौक, मेन बाजार

Read More »

नीतीश कुमार इस्तीफा विधान परिषद, फिर भी सीएम पद पर कायम

बिहार में बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच नीतीश कुमार इस्तीफा विधान परिषद से दे चुके हैं, लेकिन फिलहाल वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। उनके इस फैसले के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए नीतीश कुमार को संवैधानिक नियमों के तहत 30 मार्च तक विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी थी, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, जदयू के विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री का त्यागपत्र सभापति

Read More »