महर्षि वाल्मीकि के आदर्श श्रेष्ठ समाज सुधारकः कपिल देव

श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, शहर से गांव देहात तक निकली भव्य शोभायात्रा

मुजफ्फरनगर। जनपद में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षाेल्लास और श्रद्धा से परिपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाई गई। महान ऋषि, आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के जीवन, दर्शन और काव्य प्रतिभा को स्मरण करते हुए विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख वाल्मीकि मंदिरों, आश्रमों एवं सार्वजनिक स्थलों को भव्य रूप से सजाया गया, और इस अवसर पर जनपद भर में विभिन्न स्थानों पर निकाली गई शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया। जयंती के इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता, साहित्यिक चेतना और सेवा भाव को भी विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच करने पहुंचे सीडीओ, मांगी रिपोर्ट

महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने शहर के रुड़की रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाज के गणमान्य नागरिकों को जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इसके साथ ही उनके द्वारा यहां पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारियों, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल और पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के साथ मिलकर वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यहां वाल्मीकि समाज की ओर से मंत्री कपिल देव सहित अन्य अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।
इस अवसर पर मंत्री कपिल देव ने अपने संदेश में कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने अमर ग्रंथ रामायण के माध्यम से मानवता, सत्य, धर्म और मर्यादा के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाया। उनका जीवन सदैव हमें सत्य के मार्ग पर चलने, समाज सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि मानव जाति के लिए प्रेरणास्त्रोत और उनके उपदेश श्रेष्ठ समाज सुधारक हैं। उनके आदर्शाे को जीवन में धारण कर जीवन में केवल सुख-शांति की प्राप्ति ही नहीं होगी, बल्कि मोक्ष को भी पाया जा सकता है। मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प को साकार करते हुए जनकल्याण कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  तमंचे के बल पर दंपति को धमकाया, महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़

https://www.facebook.com/KapilDevAggarwalBJP/posts/pfbid0ynSMCrJ4WqAXxzpUH8y1ES3LkGwSaUV6mvZEnigFR5EnSEDdeuy2uJagDWbN8MaMl

इसके उपरांत भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भावाधस के पदाधिकारियों के नेतृत्व में भगवान महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा का शुभारंभ रामपुरी रुड़की स्थित वाल्मीकि मंदिर से हुआ। यहां समाज के वीरों-वीरांगनाओं को याद किया गया। समाज के लोगों ने शोभायात्रा में सेवा करते हुए पालकी के आगे पानी डालकर व झाड़ू लगाकर शोभायात्रा में अपना योगदान दिया। भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा रुड़की रोड से चलकर रामपुरी वाल्मीकि मंदिर पर पहुंची, जहां समापन हुआ। शोभायात्रा में डा. प्रदीप वाल्मीकि, सनी सिलेलान, कपिल पहीवाल, अमित अटवाल, अर्जुन टांक, प्रदीप केसले, अजित अटवाल, वीर शुभम खैरवाल, ललित सेरियाल, शिवा टांक सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नायरा पेट्रोल पम्प का शुभारंभ, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने किया उदघाटन

Also Read This

मशहूर भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का निधन, पीएम ने जताया शोक

नई दिल्ली- मशहूर भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को निधन हो गया। राणा एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता हैं और ओलंपिक में दो बार पदक जीत चुकीं स्टार निशानेबाज मनु भाकर के कोच रह चुके हैं। राणा को 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मशहूर भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को निधन हो गया। राणा एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता हैं और ओलंपिक में दो बार पदक जीत चुकीं स्टार निशानेबाज मनु भाकर के कोच रह चुके हैं। राणा को 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि जर्मनी से लौटने के बाद

Read More »

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »