जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षक संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा सोमवार से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया। यह धरना जिला संरक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन एवं संचालन जिला मंत्री अरुण कुमार ने किया।

धरने की शुरुआत करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि लंबे समय से शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रकरण जिला विद्यालय निरीक्षक तथा वित्त एवं लेखा अधिकारी (माध्यमिक) के कार्यालय में लंबित हैं। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद इन मामलों का समाधान नहीं हो सका, जिससे जिले के शिक्षकों में भारी असंतोष व्याप्त है। इसी कारण अब अनिश्चितकालीन धरने का आयोजन किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि पदोन्नति प्राप्त शिक्षक/शिक्षिकाओं के वेतन निर्धारण की प्रक्रिया महीनों से लंबित है। वित्त एवं लेखा अधिकारी द्वारा जानबूझकर फाइलों में अनावश्यक आपत्तियाँ लगाकर उन्हें वापस किया जा रहा है, जिससे शिक्षक वर्ग को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। जिला मंत्री अरुण कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल 2005 से पूर्व के विज्ञापनों के तहत पुरानी पेंशन योजना में आए लगभग 100 शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के GPF कैलकुलेशन संबंधी आदेश आज तक निर्गत नहीं किए गए हैं। वहीं, जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोघा ने बताया कि नोशनल इंक्रीमेंट के 100 से अधिक मामले एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं, जिन पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। धरने में प्रवीण कुमार शर्मा, रंजन सिंह, नरेंद्र कुमार, संजीव त्यागी, संजय सिंह, योगेश तोमर, धर्मपाल, बिजेंद्र बहादुर, कुसुम सिंह, हाकम सिंह, रीना यादव, राखी कौशिक, संतोष कुमार, सुरेन्द्र पाल सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। सभी ने एक स्वर में चेतावनी दी कि जब तक लंबित प्रकरणों का समाधान नहीं होता, धरना जारी रहेगा

इसे भी पढ़ें:  अफसरों को लेकर आधी रात सुरक्षा परखने सड़कों पर उतरे एसएसपी संजय वर्मा

Also Read This

22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  अनुशासनहीनता पर चेयरमैन जहीर सख्त, सफाई नायक निलंबितजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस में एक भरोसेमंद पार्टनर के

Read More »

खतौली में जल संकटः गैस पाइपलाइन कार्य से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त

मरम्मत में देरी से बढ़ी लोगों की नाराजगी, गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर निवासी खतौली। खतौली नगर क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान जल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पिछले एक सप्ताह से कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच उत्पन्न इस संकट ने स्थानीय निवासियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। पानी की कमी के कारण लोगों को पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग तक के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और श्रम दोनों

Read More »