
बाराबंकी हादसा: बिठूर से लौट रही अर्टिगा ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
बाराबंकी के देवा क्षेत्र में बिठूर से लौट रही अर्टिगा कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में ज्वेलर प्रदीप सोनी, उनकी पत्नी, दो बेटे समेत 8 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह पिचक गई।









