छपार टोल प्लाजा मैनेजर की अपहरण के बाद नृशंस हत्या

अज्ञात हत्यारों ने चाकू से गोदकर किया कत्ल, टोल से सरेआम कार में डालकर ले गए थे हमलावर, मेरठ में मिला शव

मेरठ। मुजफ्फरनगर के छपार से लापता टोल प्लाजा मैनेजर अरविंद पांडे की हत्या करके बदमाश भोला मार्ग पर फेंक गए। गांव भोला के पास झाड़ियों में मिले शव पर चाकू से वार के निशान थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। 

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों की सीमित अनुमति दी, 18 से 21 अक्टूबर तक तय समय में ही फोड़ सकेंगे

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि अरविंद पांडे (30) पुत्र श्री प्रकाश निवासी गांव फूलपुर धराव जिला चंदौली का मूल निवासी थी। फिलहाल वह छपार टोल प्लाजा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर में रह रहा था। बृहस्पतिवार रात टोल प्लाजा के पास कुछ लोगों ने अरविंद और टोल कर्मी मुकेश चौहान के साथ मारपीट की थी। इसके बाद हमलावार कार से अरविंद का अपहरण कर फरार हो गए थे। शुक्रवार शाम पांच बजे ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि भोला गांव के पास भोला मार्ग पर एक शव पड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-चोरी करने निकले दो शातिरों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली

शव को धारदार हथियारों से गोंदा गया है। मौके पर पहुंचकर जानी पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। इस दौरान मौके पर थाना अध्यक्ष छपार गजेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त अरविंद पांडे के रूप में की। जानी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेजा है। साथ ही जांच भी शुरू कर दी। वहीं अरविंद के परिजनों को भी सूचना दे दी है।

इसे भी पढ़ें:  खाटू श्याम संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, भजनों की गूंज से गूंजा मंदिर परिसर

Also Read This

बलदेव मथुरा में टीबी जागरूकता अभियान, मुफ्त जांच पर जोर

मथुरा। बलदेव मथुरा में 24-02-2026 को टीबी जागरूकता अभियान बलदेव चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव में आयोजित इस अभियान में मेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को क्षय रोग के प्रति सचेत किया। अभियान का उद्देश्य समय रहते जांच और उपचार को बढ़ावा देना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव के अधीक्षक एवं जिला क्षय रोग अधिकारी मथुरा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बरोली स्थित डी एस पेरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों की सीमित अनुमति दी, 18 से 21 अक्टूबर तक तय समय में ही

Read More »