परचून की दुकान पर विवाद में संघर्ष, धारदार हथियार से युवक पर हमला

चीज के पैसों को लेकर बच्चों से कहासुनी के बाद बाप-बेटों पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। छोटे से लेन-देन के विवाद ने मुजफ्फरनगर में गंभीर हिंसा का रूप ले लिया। परचून की दुकान पर सामान लेने पहुंचे बच्चों के साथ शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव किथौड़ा में परचून की दुकान पर सामान लेने गए बच्चों के साथ हुए विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। इस दौरान दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पीड़ित पक्ष की ओर से अरशद पुत्र इस्लाम निवासी किथौड़ा ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 23 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे उनके परिवार के नाबालिग बच्चे गांव निवासी इकराम उर्फ मिचरू की दुकान पर सामान लेने गए थे। आरोप है कि बच्चों ने पहले ही पैसे दे दिए थे, लेकिन दुकान पर मौजूद दुकानदार के बेटे ने दोबारा पैसे की मांग की। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

इसे भी पढ़ें:  आगरा में 5 वर्षीय बच्चा दिनदहाड़े किडनैप, 8 घंटे बाद मिला सकुशल — अपहरणकर्ता फरार

तहरीर के अनुसार, विवाद बढ़ने पर दुकानदार और उसके बेटे बच्चों के साथ मारपीट करने लगे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर अरशद का भाई अमजद मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोप है कि वहां मौजूद इकराम उर्फ मिचरू और उसके बेटे साजिद व फैसल ने एक राय होकर अमजद पर हमला कर दिया। बताया गया कि हमलावरों ने हाथों में धारदार हथियार लेकर अमजद का पीछा किया। जान बचाने के लिए अमजद घर में घुस गया, लेकिन आरोपियों ने घर में घुसकर उसे पकड़ लिया। इस दौरान साजिद और फैसल ने अमजद को पकड़ लिया, जबकि इकराम ने धारदार हथियार से उसके सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फोन पर तलाक देकर पति ने घर से निकलवाया

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को हमलावरों से छुड़ाया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल अमजद को परिजन तुरंत मीरापुर थाने लेकर पहुंचे, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जानसठ अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल अमजद की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  चैकिंग करती पुलिस पर बदमाशों ने दागी गोली, लूटेरा कार्तिक गोली लगने से घायल

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और पहले भी झगड़े करते रहे हैं। साथ ही उन्होंने कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। मीरापुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दुकानदार इकराम उर्फ मिचरू और उसके दोनों बेटों साजिद व फैसल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Also Read This

सुप्रीम कोर्ट एससी-एसटी एक्ट फैसला: धर्म बदलने पर दर्जा खत्म

नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट एससी-एसटी एक्ट फैसला मंगलवार को सामने आया, जिसमें अदालत ने कहा कि हिंदू धर्म, सिख धर्म या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाने पर अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त हो जाता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह प्रभाव तुरंत और पूरी तरह लागू होता है। पीठ ने कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद व्यक्ति अनुसूचित जाति की सदस्यता का दावा नहीं कर सकता और उससे जुड़े वैधानिक लाभ भी समाप्त हो जाते हैं। अदालत ने क्या कहा जस्टिस पी. के. मिश्रा और जस्टिस एन. वी. अंजारिया की पीठ ने कहा कि संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 में इस संबंध में स्पष्ट प्रावधान

Read More »

वाराणसी गैस सिलेंडर धमाका: मकान ढहा, 2 की मौत

वाराणसी वाराणसी गैस सिलेंडर धमाका में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे लहरतारा क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से एक मंजिला मकान ढह गया। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि मां और बड़ा बेटा मलबे में दब गए। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों को बाहर निकाला। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, हादसा गैस लीक होने के बाद हुआ। किचन में सिलेंडर के पाइप में आग लगी और कुछ ही देर में तेज धमाका हो गया। धमाके की वजह से पूरा मकान

Read More »