सीएम योगी की मुजफ्फरनगर सभा में गठबंधन का सियासी तड़का

केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी से कार्यक्रम को मिला राजनीतिक रंग, रालोद में भी बना उत्साह, बुधवार को जिलाध्यख संजय राठी ने बुलाई बड़ी बैठक

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा अब महज सरकारी कार्यक्रम न रहकर राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो गई है। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के भी इस प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने से यह आयोजन भाजपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त ताकत का प्रदर्शन बनेगा।

मंगलवार की सुबह गांधीनगर स्थित अपने आवास पर मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतं प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

नुमाइश मैदान में प्रस्तावित इस जनसभा के दौरान अब सीएम योगी के साथ रोजगार मेला कार्यक्रम में केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मंच साझा करेंगे। यहां पर कार्यक्रम में 5000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे और रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 250 कंपनियों के भाग लेने की संभावना है। इसके साथ ही इसी मंच से सीएम योगी शहर में लगी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण और स्मारक का उद्घाटन भी करेंगे। ये दोनों कार्यक्रम अभी तय हो चुके हैं, इनके साथ ही उनके द्वारा विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन और सरकार के मंत्रियों के बीच लगातार मंथन चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर उत्सर्जन मानकों पर मंथन करने सरकार संग जुटेंगे किसान नेताः धर्मेन्द्र मलिक को बुलावा

कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल लगातार बैठकों के जरिए कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर रहे हैं। कार्यक्रम के तय होने की प्रक्रिया भी रोचक रही। इसके लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल 16 मार्च को लखनऊ में सीएम योगी से मिले और विकास की सौगात के साथ उनको मुजफ्फरनगर आगमन के लिए आमंत्रित किया। मंत्री कपिल देव के आग्रह को स्वीकार करते हुए सीएम योगी ने मंजूरी दी। पहले मुख्यमंत्री का दौरा 9 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसमें बदलाव करते हुए 13 अप्रैल की तारीख तय की गई। इसके साथ ही देर रात जयंत चौधरी के शामिल होने का कार्यक्रम भी जुड़ गया, जिससे आयोजन का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-फैक्ट्री से लौट रहे दलित युवक की हत्या, गांव में मिला शव

इस आयोजन को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। जयंत चौधरी के कार्यक्रम में शामिल होने से राष्ट्रीय लोकदल संगठन सक्रिय हो गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय राठी ने 8 अप्रैल को जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। रालोद कोटे से राज्य सरकार में मंत्री अनिल कुमार भी व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह जनसभा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम मानी जा रही है। भाजपा और रालोद गठबंधन इस मंच के जरिए संयुक्त शक्ति प्रदर्शन कर आगामी चुनावी रणनीति की जमीन मजबूत करने का प्रयास करेगा। जनसभा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं, जिसमें सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ जापान दौरा, मैग्लेव में सफर

मंत्री कपिल देव ने की पालिका सभासदों के साथ मीटिंग

सीएम योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर दौरे को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल पूरी तरह से जुटे हुए हैं। उन्होंने भाजपा कार्यालय पर नगरपालिका के सभासदों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग तो वहीं अपने आवास पर भी कार्यकर्ताओं और व्यापारी नेताओं के साथ मीटिंग कर उनको सीएम योगी के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के साथ सभी लोगों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सीएम योगी की इस जनसभा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Also Read This

महात्मा ज्योतिबा राव फुले को भारत रत्न देने की मांग तेज: खतौली क्षेत्र में जागरूकता रैली, 12 अप्रैल को लावड़ में होगा समारोह

खतौली क्षेत्र के गांव छछरपुर से निकली जागरूकता रैली में महात्मा ज्योतिबा राव फुले और माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने की मांग उठी। 12 अप्रैल को लावड़ में भव्य समारोह आयोजित होगा।

Read More »

प्राइवेट स्कूलों पर अभिभावकों के शोषण का आरोप: मुजफ्फरनगर में शिवसेना ने शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शिवसेना ने मुजफ्फरनगर में निजी और पब्लिक स्कूलों की फीस, ड्रेस और किताबों को लेकर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने का मुद्दा उठाया गया है। शिवसेना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया, जिसमें प्राइवेट स्कूलों पर अभिभावकों के शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर न होने के कारण बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने को मजबूर हैं। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर कई प्राइवेट और पब्लिक स्कूल शिक्षा का व्यवसायीकरण कर रहे हैं। आरोप लगाया

Read More »

मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों-चौकियों में नई तैनाती

मुजफ्फरनगर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार जिले में 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल के बाद खतौली, जानसठ, मंसूरपुर, चरथावल, भोपा, भौराकलां, खालापार और रतनपुरी समेत कई थाना और चौकी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। आदेश में निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को आईडीआरएस/पासपोर्ट सेल के साथ अग्रिम आदेश तक प्रभारी-112 का कार्य भी सौंपा गया है। वहीं निरीक्षक नरेश कुमार को लाइडर चौकी, थाना खतौली से अपराध शाखा भेजा गया है। उपनिरीक्षक अक्षय कुमार को थाना खतौली से सलारपुर चौकी, थाना जानसठ तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-फैक्ट्री से लौट रहे दलित

Read More »

ऑपरेशन सिंदूर जासूसी मामला: सबूतों पर उठे सवाल, मिली राहत

ऑपरेशन सिंदूर जासूसी मामला में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपी देवेंद्र सिंह को जमानत दे दी है। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि ऐसे ठोस सबूत पेश नहीं किए गए, जिनसे यह साबित हो कि सेना से जुड़ी सामग्री वास्तव में पाकिस्तान के साथ साझा की गई थी। यह मामला मई 2025 का बताया गया है। आरोप था कि देवेंद्र सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की गतिविधियों और संवेदनशील सूचनाओं को पाकिस्तान तक पहुंचाया। मामले की सुनवाई जस्टिस विनोद एस भारद्वाज कर रहे थे। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी पाया कि आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत

Read More »

बेटियों की शादी के लिए जोड़े 12 लाख रुपये चोरी: मुजफ्फरनगर में शादी में गया था परिवार, घर से नकदी गायब

मुजफ्फरनगर चोरी का एक बड़ा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मल्लूपुरा इलाके से सामने आया है। यहां मोहम्मद चांद के घर से 12 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। पीड़ित के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब पूरा परिवार खालापार इलाके में एक शादी समारोह में गया हुआ था। मोहम्मद चांद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ करीब दो घंटे के लिए घर से बाहर गए थे। जब परिवार लौटकर आया तो मुख्य गेट खुला मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद परिवार ने नकदी तलाश की, लेकिन घर में रखे 12 लाख रुपये गायब थे। पीड़ित के मुताबिक,

Read More »

मुजफ्फरनगर हादसे में मां-बेटे की मौत, पति जिंदगी से जूझ रहा

मुजफ्फरनगर में एक सड़क हादसे ने कुछ ही पलों में एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। छपार थाना क्षेत्र में दिल्ली-दून हाईवे पर सड़क किनारे रुके परिवार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गुलनाज और उनके तीन साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि पति राशिद घायल हो गया। शुरुआती रिपोर्टों में यह हादसा रामपुर तिराहा क्षेत्र के पास बताया गया है और पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किराये के बंद मकान में मिले बुजुर्ग दंपति के शव, हड़कम्पखतौली के इस्लामनगर निवासी राशिद अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक बीमार रिश्तेदार को देखने रुड़की रोड स्थित निजी

Read More »