मुजफ्फरनगर में क्रिकेट लीगः सोमवार को होगा भव्य आगाज

इस बार लीग में पुरस्कार राशि भी आकर्षण का केंद्र है। फाइनल विजेता टीम को 2,50,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी

मुजफ्फरनगर। टी-20 वर्ल्ड कप की खुमारी के बीच ही अब जिले में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुजफ्फरनगर क्रिकेट लीग 2026 (एमपीएल) का भव्य आगाज सोमवार की सुबह होने जा रहा है, जिसमें कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी, एक कोच तथा सहयोगी स्टाफ शामिल है। लीग में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे और प्रतिदिन दो मैच आयोजित किए जाएंगे। लीग का खिताबी मुकाबला 13 मार्च को होगा।
मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुण्डीर ने शनिवार को गणपति धाम नई मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एमपीएल-2 के आगाज की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार लीग का शुभारंभ 23 फरवरी से स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडल कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा रहेंगे। इस क्रिकेट लीग का सीधा प्रसारण वैश्विक स्तर पर स्टे स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। इसके लिए स्टेडियम में विशेष प्रसारण व्यवस्था स्थापित की गई है। साथ ही सभी मैचों में टीवी अंपायर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे नजदीकी और विवादित फैसलों का त्वरित एवं सटीक निर्णय लिया जा सके। मैच कार्यक्रम के अनुसार 12 मार्च को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 13 मार्च को फाइनल मैच आयोजित होगा। होली के पर्व के अवसर पर कोई मैच निर्धारित नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि लीग की पिच को बेहतर बनाने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह के निर्देशन में विशेष तैयारी की गई है, ताकि खिलाड़ियों को अनुकूल खेल सतह मिल सके। लीग के ब्रांड एंबेसडर के रूप में पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार और क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार जुड़े हुए हैं। वहीं सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में अंपायरिंग की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी निभाएंगे। स्कोरर के रूप में अपूर्व यादव और हरीश चौहान को नियुक्त किया गया है, जबकि एंटी करप्शन अधिकारी के रूप में कौशिक की तैनाती की गई है।
उन्होंने बताया कि इस बार लीग में पुरस्कार राशि भी आकर्षण का केंद्र है। फाइनल विजेता टीम को 2,50,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच को 2,100 और फील्डर ऑफ द मैच को 1,100 रुपये का नकद का पुरस्कार दिया जाएगा। फाइनल में मैन ऑफ द मैच को 50,001 की विशेष पुरस्कार राशि मिलेगी, जबकि बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को 5,000-5,000 से सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन और फाइनल मुकाबलों में चौकों-छक्कों पर डीजे की धुन पर टीमों का उत्साहवर्धन भी किया जाएगा।
मनोज पुण्डीर के अनुसार, इसमें इस बार टीमों की संख्या को बढ़ाकर 12 किया गया है, इनमें बिन्दल स्ट्राइकर्स, वॉरियर्स टिहरी फाल्कंस, देवभूमि रॉयल्स, अम्बा वॉरियर्स, वसुंधरा सुपरकिंग्स, क्रिस्टल बालाजी टाइटंस, सिल्वरटोन पैंथर्स, सिल्वरटोन टाइगर्स आदि शामिल हैं। यह लीग जिले की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लीग में शामली और सहारनपुर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी विभिन्न टीमों में शामिल किया गया है, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। जिले के क्रिकेट प्रेमियों में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी की निगाहें 13 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। इस दौरान मुख्य रूप से भीम सैन कंसल, भूपेन्द्र यादव, कुशलपाल सिंह, इन्दर माथुर, प्रवीण मलिक, योगेन्द्र मलिक, संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, अजय जैन, अरविंद भारद्वाज, शिरीष वर्मा और आशीष भटनागर आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  कंपनी बाग में फलदार पेड़ों का अवैध कटानः गलत मूल्यांकन रिपोर्ट पर वनाधिकारी का तबादला

Also Read This

महात्मा ज्योतिबा राव फुले को भारत रत्न देने की मांग तेज: खतौली क्षेत्र में जागरूकता रैली, 12 अप्रैल को लावड़ में होगा समारोह

खतौली क्षेत्र के गांव छछरपुर से निकली जागरूकता रैली में महात्मा ज्योतिबा राव फुले और माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने की मांग उठी। 12 अप्रैल को लावड़ में भव्य समारोह आयोजित होगा।

Read More »

प्राइवेट स्कूलों पर अभिभावकों के शोषण का आरोप: मुजफ्फरनगर में शिवसेना ने शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शिवसेना ने मुजफ्फरनगर में निजी और पब्लिक स्कूलों की फीस, ड्रेस और किताबों को लेकर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने का मुद्दा उठाया गया है। शिवसेना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया, जिसमें प्राइवेट स्कूलों पर अभिभावकों के शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर न होने के कारण बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने को मजबूर हैं। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर कई प्राइवेट और पब्लिक स्कूल शिक्षा का व्यवसायीकरण कर रहे हैं। आरोप लगाया

Read More »

मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों-चौकियों में नई तैनाती

मुजफ्फरनगर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार जिले में 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल के बाद खतौली, जानसठ, मंसूरपुर, चरथावल, भोपा, भौराकलां, खालापार और रतनपुरी समेत कई थाना और चौकी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। आदेश में निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को आईडीआरएस/पासपोर्ट सेल के साथ अग्रिम आदेश तक प्रभारी-112 का कार्य भी सौंपा गया है। वहीं निरीक्षक नरेश कुमार को लाइडर चौकी, थाना खतौली से अपराध शाखा भेजा गया है। उपनिरीक्षक अक्षय कुमार को थाना खतौली से सलारपुर चौकी, थाना जानसठ तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल की छात्राओं

Read More »

ऑपरेशन सिंदूर जासूसी मामला: सबूतों पर उठे सवाल, मिली राहत

ऑपरेशन सिंदूर जासूसी मामला में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपी देवेंद्र सिंह को जमानत दे दी है। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि ऐसे ठोस सबूत पेश नहीं किए गए, जिनसे यह साबित हो कि सेना से जुड़ी सामग्री वास्तव में पाकिस्तान के साथ साझा की गई थी। यह मामला मई 2025 का बताया गया है। आरोप था कि देवेंद्र सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की गतिविधियों और संवेदनशील सूचनाओं को पाकिस्तान तक पहुंचाया। मामले की सुनवाई जस्टिस विनोद एस भारद्वाज कर रहे थे। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी पाया कि आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत

Read More »

बेटियों की शादी के लिए जोड़े 12 लाख रुपये चोरी: मुजफ्फरनगर में शादी में गया था परिवार, घर से नकदी गायब

मुजफ्फरनगर चोरी का एक बड़ा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मल्लूपुरा इलाके से सामने आया है। यहां मोहम्मद चांद के घर से 12 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। पीड़ित के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब पूरा परिवार खालापार इलाके में एक शादी समारोह में गया हुआ था। मोहम्मद चांद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ करीब दो घंटे के लिए घर से बाहर गए थे। जब परिवार लौटकर आया तो मुख्य गेट खुला मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद परिवार ने नकदी तलाश की, लेकिन घर में रखे 12 लाख रुपये गायब थे। पीड़ित के मुताबिक,

Read More »

मुजफ्फरनगर हादसे में मां-बेटे की मौत, पति जिंदगी से जूझ रहा

मुजफ्फरनगर में एक सड़क हादसे ने कुछ ही पलों में एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। छपार थाना क्षेत्र में दिल्ली-दून हाईवे पर सड़क किनारे रुके परिवार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गुलनाज और उनके तीन साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि पति राशिद घायल हो गया। शुरुआती रिपोर्टों में यह हादसा रामपुर तिराहा क्षेत्र के पास बताया गया है और पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। इसे भी पढ़ें:  एक पेड़ माँ के नाम, पर्यावरण से भावनात्मक जुड़ावः मीनाक्षी स्वरूपखतौली के इस्लामनगर निवासी राशिद अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक बीमार रिश्तेदार को देखने रुड़की रोड स्थित निजी

Read More »