दिल्ली ब्लास्टः मुजफ्फरनगर अलर्ट, आधी रात फोर्स लेकर सड़कों पर उतरे एसएसपी

रात्रिकालीन गश्त, वाहनों की तलाशी और यातायात नियमों के उल्लंघन पर हो रही सख्त कार्रवाई, एसपी सिटी ने किया ड्यूटी प्वाइंटों का औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय मोर्चे पर दिखाई दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में मंगलवार को जिले भर में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। वहीं, रात्रि कालीन समय में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने स्वयं सड़कों पर उतरकर पुलिस ड्यूटी प्वाइंटों और गश्ती वाहनों की निगरानी की।

जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 11 नवम्बर की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने थानाक्षेत्र कोतवाली नगर अंतर्गत मुजफ्फरनगरदृदेहरादून हाईवे पर स्वयं मौके पर पहुंचकर अभियान की निगरानी की और ड्यूटी प्वाइंटों को चैक किया।

एसएसपी संजय वर्मा फोर्स को लेकर खुद सड़कों पर उतरे नजर आये। आधी रात वो हाईवे पर पहुंचे और उनके समक्ष ही अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा बैरियर लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली गई। वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान एवं अन्य कार्रवाई भी की गई। इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नगर बबलू सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  बीआईएस का लोगो विश्वास का प्रतीक, उद्योग भी इससे जुड़ेंः मीनाक्षी स्वरूप

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने सर्किलों और थानाक्षेत्रों में सघन चौकिंग अभियान में जुटे रहे। हर थाने पर बैरियर लगाकर वाहनों की तलाशी की गई और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी गई। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से 11/12 नवम्बर 2025 की देर रात को पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों एवं रात्रिकालीन चीता मोबाइल गश्त वाहनों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी नगर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, सतर्कता, व्यवहार, गश्त व्यवस्था तथा संचार प्रणाली की बारीकी से जांच की। उन्होंने गश्त रूट, पेट्रोलिंग कवरेज, वायरलेस संचार व्यवस्था और रेस्पॉन्स टाइम की समीक्षा की। एसपी नगर ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें, पूर्ण सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना उच्चाधिकारियों को दें।

इसे भी पढ़ें:  भंडूरा गांव में प्रदूषण के खिलाफ मशाल जुलूस, ग्रामीणों ने की संयुक्त संघर्ष की घोषणा

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  भंडूरा गांव में प्रदूषण के खिलाफ मशाल जुलूस, ग्रामीणों ने की संयुक्त संघर्ष की घोषणाउनका

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः मंत्री कपिल देव ने परिवार को दिए दो लाखग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने

Read More »