दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरनाक स्तर के करीब, हथिनी कुंड से छोड़ा गया 3.3 लाख क्यूसेक पानी

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। देर रात हथिनी कुंड, वजीराबाद और ओखला बैराज से कुल मिलाकर करीब 3.3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद राजधानी में बाढ़ की आशंका और प्रबल हो गई है।

जानकारी के अनुसार, रात लगभग 12 बजे हथिनी कुंड बैराज से 2,29,834 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसी दौरान वजीराबाद से 56,640 क्यूसेक और ओखला बैराज से 60,189 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। एहतियात के तौर पर दिल्ली के लोहे का पुल (लोहे वाला ब्रिज) पर यातायात को आज से रोक दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  इंडिगो का संचालन संकट थमता नहीं: आठवें दिन भी भारी संख्या में उड़ानें रद्द

गौर करने वाली बात यह है कि मंगलवार देर रात छोड़ा गया पानी, एक दिन पहले छोड़े गए 3 लाख क्यूसेक से भी ज्यादा है। ऐसे में विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यमुना किनारे बसे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति किसी भी वक्त बन सकती है।

इस समय पुराना रेलवे ब्रिज (ORB) पर जलस्तर 205.29 मीटर दर्ज किया गया है, जो पहले से ही खतरे के स्तर के बेहद करीब है। जैसे ही तीनों बैराज से छोड़ा गया पानी यहां पहुंचेगा, स्थिति और गंभीर हो सकती है और कई कॉलोनियां प्रभावित हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में अगस्त की रिकॉर्ड तोड़ बारिश, सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम से आमजन परेशान

कब माना जाता है खतरे का स्तर?

दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 204.50 मीटर से ऊपर जाने पर चेतावनी जारी कर दी जाती है। अगर पानी का स्तर 205.33 मीटर को पार कर जाए, तो उसे खतरे का स्तर माना जाता है। इस सीमा से ऊपर जाने पर राजधानी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  CISF ने कर्मचारियों के लिए शुरू की नई सुविधाएँ, सस्ता लोन और छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी

Also Read This

मंसूरपुर मारपीट मामला: शादी समारोह में विवाद के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के ग्राम खेडी तगान में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के व्यक्तियों के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसे भी पढ़ें:  आश्रम कांड: छात्राओं ने खोली बाबा की काली करतूतों की पोल…. वार्डन कराती थी चैतन्यानंद से मुलाकातमंसूरपुर मारपीट मामला: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पुलिस के अनुसार, वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 74/2026 धारा 191(2)/115(2)/352/351(2) बीएनएस के तहत

Read More »

कार्यकर्ताओं का उत्साह, ऊर्जा और समर्पण अत्यंत प्रेरणादायकः कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के दूसरा दिन भी भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Read More »

मुजफ्फरनगर-नवजात की मौत के बाद जागा विभाग, निजी अस्पतालों पर छापा

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई निजी चिकित्सालयों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर नोटिस जारी मुजफ्फरनगर। शनिवार को शहर के रुड़की रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हुए हंगामे ने एक बार फिर से विभागीय अफसरों की नींद तोड़ी है। जनपद मुजफ्फरनगर में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के निर्देशानुसार निजी चिकित्सालयों के संचालन, पंजीकरण एवं अभिलेखों की जांच हेतु एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार द्वारा किया गया, जिसमें उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, स्टेनो दीपक कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे। संयुक्त टीम

Read More »

मन की बात में मोदी का बड़ा संदेश, जंग के बीच ऊर्जा संकट पर भरोसा, अफवाहों से दूर रहने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में वैश्विक जंग के कारण बने ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल को लेकर चुनौतीपूर्ण स्थिति है, लेकिन भारत इस परिस्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने देशवासियों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की। सरकार की ओर से कहा गया कि लोग केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और किसी भी तरह की भ्रामक खबरों से प्रभावित न हों। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे देश को नुकसान हो सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस क्षेत्र में युद्ध चल रहा है, वह दुनिया की ऊर्जा जरूरतों

Read More »