लोकसभा में राहुल-पाल संवाद: ‘आप हमारे थे’, जवाब- ‘सलाह मानते तो यहां न बैठते’

नई दिल्ली। लोकसभा में आम बजट पर चर्चा के दौरान  सदन का माहौल कुछ समय के लिए हल्का-फुल्का हो गया, जब नेता विपक्ष राहुल गांधी और अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे जगदंबिका पाल के बीच मजेदार संवाद देखने को मिला।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए पाल से कहा कि आप कभी हमारी पार्टी के सदस्य रहे हैं, इसलिए मैं आपके साथ थोड़ा नरम रहूंगा। इस टिप्पणी पर सदन में हल्की हंसी गूंजी।

“आपका दिल हमारी तरफ धड़क रहा है”

राहुल गांधी ने आगे कहा कि “आपका दिल आज भी हमारी तरफ धड़क रहा है।” इस पर पाल ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियां कार्यवाही का हिस्सा नहीं बनेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस समय सदन की कुर्सी पर हैं और निष्पक्ष भूमिका में हैं।

इसे भी पढ़ें:  धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती: टीम ने कहा, ‘रूटीन चेकअप है’, अभिनेता पूरी तरह स्वस्थ

राहुल गांधी ने फिर चुटकी लेते हुए कहा कि वह अधिक आक्रामक नहीं होंगे क्योंकि पाल पहले कांग्रेस में रह चुके हैं। इस पर पाल ने थोड़ी सख्ती दिखाते हुए कहा कि वह इस समय सभापति की भूमिका में हैं और उन्हें उसी रूप में देखा जाना चाहिए।

जगदंबिका पाल ने भी हल्के अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि अगर राहुल उनकी सलाह मानते तो शायद आज सदन में अलग स्थिति होती। उन्होंने कहा कि अभी भी सही दिशा में आगे बढ़ने का समय है। इस संवाद के दौरान सदन में मौजूद कई सदस्य मुस्कुराते नजर आए।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की सुबह, बाबूराम की चाय और मंत्री कपिल देव अग्रवाल

हालांकि हल्की नोकझोंक के बाद राहुल गांधी ने बजट पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में भारत के हितों की पूरी रक्षा नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों, छोटे कारोबारियों और डेटा सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर ठोस कदम उठाने में विफल रही है।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों की सीमित अनुमति दी, 18 से 21 अक्टूबर तक तय समय में ही फोड़ सकेंगे

राहुल गांधी ने कहा कि देश के करोड़ों नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त प्रावधान बजट में दिखाई नहीं देते। साथ ही उन्होंने कृषि और व्यापार क्षेत्र के लिए अधिक ठोस राहत पैकेज की मांग की।

Also Read This

यूपी बोर्ड कॉपी जांच 2026: 18 मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन

यूपी बोर्ड कॉपी जांच 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक किया जाएगा। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 53 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य संपन्न कराया जाएगा। बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 12 मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षा समाप्त होने से पहले ही बोर्ड ने मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में कुल पांच केंद्रों पर कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से निम्न संस्थान शामिल हैं: पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज बेगमपुल रोड, डीएन इंटर कालेज रेलवे रोड चौराहा, एसएसडी

Read More »

दुबई में फंसे भारतीय: टिकट तीन गुना महंगे, घर लौटना मुश्किल

दुबई में फंसे भारतीय इन दिनों भारी दहशत और अनिश्चितता के बीच जिंदगी गुजार रहे हैं। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद खाड़ी देशों में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। आसमान से गिरती मिसाइलों और धमाकों की गूंज ने वहां काम कर रहे लाखों भारतीयों की नींद उड़ा दी है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रटौल गांव का रहने वाला दानिश किसी तरह अपनी जान बचाकर दुबई से ओमान पहुंचा है। उसने वीडियो कॉल के जरिए वहां के हालात बताते हुए कहा कि हालात बेहद डरावने हो चुके हैं। दानिश ने बताया कि दुबई जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहरों में भी अब मिसाइल

Read More »

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, जीआरपी ने शुरू की जांच

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला का मामला सामने आया है। रविवार तड़के करीब पांच बजे कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास एसी कोच में यात्रा कर रहे आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया और किसी तरह हमलावरों से बच निकले। इसे भी पढ़ें:  छठ घाट बनाने के दौरान गंगा में डूबे चार मासूम गांव में मातमघायल अवस्था में वह प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्हें अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराई गई। प्राथमिक

Read More »

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा का देवबंद पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा बनने के बाद जब देवबंद पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं, बुके और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जीटी रोड साराय काहरान, बस अड्डा रोड नीला गेट, मंगलौर चौक समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी और अजीत राणा के स्वागत में उत्साह देखने को मिला। अजीत राणा के देवबंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें खेमकरण पूर्व सभासद के निवास, श्याम चौहान सभासद संजय चौहान के प्रतिष्ठान, तथा मंगलौर चौक पर जयप्रकाश के प्रतिष्ठान सहित कई स्थान शामिल रहे। हर स्थान पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते

Read More »

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले – अब पड़ोसियों पर हमला नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग चाहता है।सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जिन पड़ोसी देशों पर हमले हुए हैं उनसे माफी मांगना जरूरी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बताया कि सैन्य बलों को स्पष्ट आदेश दे दिया गया है।  उन्होंने कहा, “सैन्य बलों को निर्देश दिया गया है कि अब से पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न किया जाए जब तक उन पर पहले हमला न हो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि

Read More »