देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

देवबंद। देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज पवित्र माह रमजान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दारुल उलूम देवबंद सहित नगर की प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नमाज के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर के देवबंद में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी आज

मस्जिदों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया। मस्जिदों के बाहर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी। नमाज के समय भीड़ को देखते हुए यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा और आवागमन को नियंत्रित किया गया। प्रशासन की सक्रियता से कहीं भी जाम या अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी।

इसे भी पढ़ें:  संविदा कर्मी लाइनमैन के साथ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट, लाइनमैन घायल

भीम आर्मी एवं आसपा कार्यकर्ताओं ने की पुष्प वर्षा

देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज के अवसर पर भीम आर्मी एवं आसपा कार्यकर्ताओं ने नमाजियों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। नमाजियों ने अकीदत और खशू-खुजू के साथ नमाज अदा कर देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। प्रशासन की सतर्कता और आपसी सद्भाव के चलते देवबंद में दूसरा जुम्मा पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इसी तरह सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जाएगी, ताकि धार्मिक आयोजनों में शांति और सौहार्द कायम रहे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद: तमंचा लहराकर दलित युवक को धमकाने का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Also Read This

सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस विभाग का एक सिपाही भारी नशे की हालत में वहां पहुंच गया। नशे में धुत सिपाही इस कदर बेसुध था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने सरेआम अपनी वर्दी निकाल दी और जमीन पर लेट गया। इस दौरान उसने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया। घटना का वीडियो अब तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की भारी फजीहत हो रही है।     जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गया।

Read More »

सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना, युवाओं के रोजगार, कानून व्यवस्था और औद्योगिक विकास की उपलब्धियों का किया बखान

Read More »