देवबंद टैलेंट हंट में 1500 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, टॉप 25 को लैपटॉप-टैबलेट से सम्मानित

देवबंद। शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दिशा में इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज, देवबंद में आयोजित ‘टैलेंट हंट’ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दिसंबर माह में हुई इस प्रतियोगिता में करीब 50 इंटर कॉलेजों के 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 25 विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन, डिजिटल घड़ी और वॉल क्लॉक जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आयशा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दीपांशु सैनी, सफिया नाज, फरिहा जन्नत, सौम्या और उत्कर्ष सहित कई प्रतिभागियों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलिस भर्ती परीक्षा से शहरी व्यवस्था धड़ाम

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर आयुक्त सहारनपुर श्री भानु प्रताप यादव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका परिषद देवबंद के अध्यक्ष श्री विपिन गर्ग और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह शामिल रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में छिपी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।

इसे भी पढ़ें:  इकरा हसन की सभा के लिए सपाइयों ने की बड़ी तैयारी

नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक मंच युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन एवं स्टाफ के साथ नगर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। कॉलेज परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा जिला कार्यसमिति का गठन: श्वेता व आंचल उपाध्यक्ष, ममता मंत्री बनीं

Also Read This

राकेश टिकैत की ओड़िसा में गिरफ्तारी की खबर से भड़का मुजफ्फरनगर, थानों पर भाकियू का डेरा; हाईवे जाम की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। राकेश टिकैत को ओड़िसा में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आते ही मुजफ्फरनगर में माहौल गरमा गया। जानकारी मिलते ही भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और जिले के कई थानों पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। बताया गया कि राकेश टिकैत भुवनेश्वर में आयोजित किसानों के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी ओड़िसा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे यह सूचना मिलते ही सिसौली स्थित किसान भवन में भाकियू पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई, जिसमें थानों के घेराव का निर्णय लिया गया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद- सिटीजन क्लब ने हर्षोल्लास से मनाई नेता जी सुभाष

Read More »

27 आईपीएस ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी-देहात बदले

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस तबादला के तहत बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। मुजफ्फरनगर जिले में एसपी सिटी और एसपी देहात दोनों पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। 27 आईपीएस ट्रांसफर, 13 जिलों के कप्तान बदले राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 आईजी रैंक और 26 एसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुल 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर इसे भी पढ़ें:  देवबंद- सिटीजन क्लब ने हर्षोल्लास से मनाई नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए, बहराइच और रामपुर के एसपी को पीएसी में भेजा गया,

Read More »

खतौली सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा परिणाम जारी, छात्रों में खुशी की लहर

खतौली सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा परिणाम सोमवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में खुशी का माहौल नजर आया। कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलिस भर्ती परीक्षा से शहरी व्यवस्था धड़ाममुख्य अतिथि मदन छाबड़ा ने अपने हाथों से सभी मेधावियों को सम्मानित किया। विद्यालय की टॉपर वैष्णवी, कीर्ति और निझ्ररा रहीं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया। मुख्य अतिथि मदन छाबड़ा ने अपने संबोधन

Read More »

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार ने बदली जंग की तस्वीर

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार इस समय दुनिया की सबसे बड़ी चर्चा बन गए हैं, जहां लेजर तकनीक से ₹300 में ड्रोन गिराने जैसे दावे सामने आ रहे हैं। इस जंग में सिर्फ विनाश नहीं, बल्कि हथियारों की ताकत और नई तकनीक का प्रदर्शन भी हो रहा है। इजरायल और अमेरिका को उम्मीद थी कि कुछ घंटों में ईरान झुक जाएगा, लेकिन ईरान के हथियारों और रणनीति ने युद्ध की दिशा बदल दी। ईरान के खिलाफ इस्तेमाल हो रही गार्क (ग्लोबल ऑटोनॉमस रिकॉनसेंस क्राफ्ट) बोट बेहद खतरनाक मानी जा रही है। बिना पायलट के चलने में सक्षम, 5000 घंटे लगातार ऑपरेशन, रियल टाइम डेटा ट्रांसमिशन, पनडुब्बियों और माइन्स की पहचान, यह बोट समुद्र से

Read More »

महावीर जयंती देवबंद पर उमड़ा जनसैलाब, निकली विशाल शोभायात्रा

देवबंद में महावीर जयंती देवबंद के अवसर पर जैन समाज ने भगवान महावीर स्वामी की 2625वीं जन्म जयंती बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई और श्रद्धालुओं ने ‘जियो और जीने दो’ के संदेश पर चलने का संकल्प लिया। नगर में जैन समाज की ओर से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।  पालकी यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी सारगवाड़ा से प्रारंभ हुई। इसके बाद श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी बाहरा से भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा को लेकर भव्य पालकी मे विराजमान कर श्री दिगंबर जैन मंदिर कानूनगोयान, हनुमान चौक, मेन बाजार

Read More »

नीतीश कुमार इस्तीफा विधान परिषद, फिर भी सीएम पद पर कायम

बिहार में बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच नीतीश कुमार इस्तीफा विधान परिषद से दे चुके हैं, लेकिन फिलहाल वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। उनके इस फैसले के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए नीतीश कुमार को संवैधानिक नियमों के तहत 30 मार्च तक विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी थी, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, जदयू के विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री का त्यागपत्र सभापति

Read More »